फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work will be carried out on development projects worth 500 million rupees in the Ukal area.

Hisar News: उकलाना क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Work will be carried out on development projects worth 500 million rupees in the Ukal area.
हिसार। उकलाना क्षेत्र वासियों के लोगों को अब पेयजल व सीवरेज की समस्या से निजात मिलेगी। जनस्वास्थ्य विभाग करीब 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम करेगा। 6.44 करोड़ रुपये की लागत से भाखड़ा से पेयजल की आपूर्ति लाइन डाली जाएगी। 20.25 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी पाइप लाइन बदली जाएंगी। नई कालोनियों में सीवरेज-पेयजल लाइन डालने सहित 2 ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 23 करोड़ रुपये के प्रोजक्ट हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग करीब 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित को करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्याें के लिए किए गए हर एक वादे को पूरा करेगी। अमृत योजना के तहत उकलाना शहर में सीवरेज- पेयजल के प्रोजेक्ट पूरे कराए जाएंगे। उकलाना शहर को पानी उपलब्ध कराने के लिए फतेहाबाद ब्रांच से रॉ वॉटर लाया जाएगा। इसके लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। जिस पर 6.44 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, रणधीर सिंह धीरू, रामफल नैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed