फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work to change the appearance of sewer lines made of 40 year old bricks begins

Hisar News: 40 साल पुरानी ईंटों से बनीं सीवर लाइनों की सूरत बदलने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Work to change the appearance of sewer lines made of 40 year old bricks begins
राजगढ़ रोड पर सीवर लाइन की मरम्मत से पहले सफाई करते हुए ठेकेदार के कारिंंदे।  - फोटो : 1
हिसार। सीवर समस्या से त्रस्त नागरिकों को राहत की उम्मीद जगी है। 40 साल पुरानी ईंटों से बनीं सीवर लाइनों के पुनरोद्धार का काम शुरू हो गया है। आजाद नगर मेन रोड व कैमरी रोड से इस कार्य की शुरुआत की गई है। 17 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइनों की मजबूती के लिए सीआईपीपी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक से सीवर लाइनों की मजबूती 50 साल और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

शहर के अनेक इलाकों में ईंटों से बनी सीवर लाइन हैं। इस कारण ये लाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही हैं और गंदा पानी पेयजल लाइनों में मिल रहा है। अधिकारियों ने इनकी जगह नई सीवर लाइन डालने के बजाय मरम्मत करवाना उचित समझा। चूंकि मरम्मत पर ही काफी बजट लग रहा था तो इस प्रोजेक्ट को अमृत टू योजना में शामिल कर दिया। इस योजना के तहत शहर भर में सीवर लाइन बिछाने के लिए 236 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

इन लाइनों की मरम्मत होगी
अमृत टू योजना के अंतर्गत राजगढ़ रोड पर कमिश्नर हाउस से गंगवा व आईजी चौक से कोर्ट तक, कैमरी रोड पर 33 फुटा रोड पर 4 एमएलडी एसटीपी तक, मिल गेट रोड पर मिल गेट से सिविल अस्पताल तक, डीएन कॉलेज से ऋषि नगर एसटीपी तक और पुरानी सब्जी मंडी चौक से जहाजपुल चौक तक सीवर लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इन लाइनों की लंबाई करीब 17 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होती है सीआईपीपी तकनीक

सीआईपीपी तकनीक का मतलब क्योर-इन-प्लेस पाइप है। यह मौजूदा पाइपों की मरम्मत के लिए एक ट्रेंचलेस (बिना खोदाई वाली) तकनीक है। इसमें एक लचीले, रेजिन-संतृप्त लाइनर को क्षतिग्रस्त पाइप के अंदर डाला जाता है और फिर उसे पानी, भाप या पराबैगनी प्रकाश का उपयोग करके सख्त और मजबूत कर दिया जाता है जिससे एक नया पाइप बन जाता है। यह अक्सर कम लागत वाला विकल्प है क्योंकि इसमें खोदाई और पुनर्निर्माण की लागत नहीं आती है। कार्य के दौरान यातायात में भी कम व्यवधान आता है।
नई लाइन भी बिछाई जाएगी
अमृत टू योजना के तहत पुरानी सीवर लाइन की मरम्मत के अलावा नई लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके तहत शहर में 33 करोड़ की लागत से 60 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। नई सीवर लाइन भगत सिंह नगर, श्रीश्याम विहार, तारा नगर, साउथ सिटी एक्सटेंशन, विश्वासपुरम व सैनिक विहार एरिया में बिछाई जाएगी। इसके अलावा ऋषि नगर श्मशान घाट रोड की सीवर लाइन को भी बदला जाएगा। यह लाइन करीब 50 साल पुरानी है और ईंटाें की बनी हुई है।

दो एसटीपी का किया जाएगा निर्माण

हर में दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाए जाएंगे। इनमें एक 25 एमएलडी का ऋषि नगर में और दूसरा 10 एमएलडी का प्लांट कैमरी रोड पर बनाया जाएगा।
---
आजाद नगर व कैमरी रोड पर सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसमें पहले लाइनों की सफाई की जाएगी। इसके बाद मरम्मत का कार्य किया जाएगा। -बलकार रेड्ढू, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed