{"_id":"6a4a9dfdccaa026e630ed152","slug":"wont-give-rajasthan-a-single-drop-of-water-until-syl-water-is-received-abhay-chautala-hisar-news-c-21-hsr1005-904443-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल का पानी मिलने तक राजस्थान को एक बूंद पानी नहीं देने देंगे : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल का पानी मिलने तक राजस्थान को एक बूंद पानी नहीं देने देंगे : अभय चौटाला
Sun, 05 Jul 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
हांसी धरने को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला। सोशल मीडिया
विज्ञापन
हांसी। भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग के लिए गांव चानौत में चल रहे धरने के 51वें दिन रविवार को इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान अभय चौटाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा को एसवाईएल का पूरा पानी नहीं मिलता तब तक राज्य से राजस्थान को एक बूंद पानी भी नहीं जाने दिया जाएगा।
अभय चौटाला ने विधायक अर्जुन चौटाला, आदित्य चौटाला, पूर्व मंत्री संपत सिंह, नैना चौटाला और अन्य नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि धरना किसी राजनीतिक मंच का नहीं बल्कि जनहित का आंदोलन है और सभी दलों को बिना कटाक्ष किए इसका समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन का टी-कनेक्शन पहले लगाया गया लेकिन बाद में उसे हटवा दिया गया। साथ ही कहा कि हरियाणा सरकार ने राजस्थान को पानी देने के लिए समझौता किया है जबकि प्रदेश को अब तक एसवाईएल का अधिकार नहीं मिला। इनेलो इसका विरोध करेगी और एसवाईएल का पानी मिलने तक हरियाणा से राजस्थान को पानी नहीं जाने देगी।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने कहा कि चानौत को पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनेलो धरना समिति के हर फैसले के साथ खड़ी रहेगी और ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई में पूरा सहयोग करेगी।
डीएसपी ने खुलवाया रास्ता
वहीं अभय सिंह चौटाला के जाने के बाद ग्रामीणों ने दोपहर डेढ़ बजे हांसी-बरवाला रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पिछले सप्ताह बैन किए गए सोशल मीडिया चैनलों को फिर से बहाल किया जाए। इसके लिए उन्होंने शनिवार को ही चेतावनी दी थी। रविवार को चैनल बहाल नहीं हुए तो रोड को जाम किया गया। इस दौरान वहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। गर्मी में वाहन चालक परेशान हुए। वहीं रोड जाम की सूचना पर डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ चैनल से बैन हटा दिया गया। उम्मीद है कि बैन सोमवार तक हट जाएगा। धरना कमेटी के सदस्यों ने चेतावनी दी की सरकार दोपहर 12 बजे तक चैनल से बैन हटा ले नहीं तो फिर से रोड जाम करेंगे।