{"_id":"69d01ab990be81ba1a0b9213","slug":"women-upset-by-waterlogging-and-broken-roads-staged-a-four-hour-sit-in-protest-hisar-news-c-21-hsr1020-842502-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गलियों में जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान महिलाओं ने 4 घंटे दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गलियों में जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान महिलाओं ने 4 घंटे दिया धरना
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर में बदहाल सड़कों और पानी निकासी ठप होने से गलियों में जलभराव की समस्या पर शुक्रवार को काॅलोनीवासियों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर बैठीं महिलाओं ने कहा जब तक पानी की निकासी का समाधान नहीं होगा तब तक यहीं पर डटी रहेंगी। महिलाओं ने करीब चार घंटे तक डीसी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
दोपहर करीब दो बजे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को बताया कि सुपर सकर मशीन लगा दी गई है। लाइनों की सफाई के बाद गलियों में पानी नहीं भरेगा। सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत करें।
आजाद नगर के अमर इनक्लेव की महिलाएं शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के झंडे लेकर लघु सचिवालय गेट पर पहुंची। महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। महिला सुमन, नरेश, शर्मिला, प्रिया, संतोष, सरोज, नीरज, वंदना, मधु, कोमल सहित अन्य ने बताया कि अमर एन्क्लेव और आजाद नगर की गली नंबर 23, 24, 25, 26 और मकान नंबर 4 से लेकर 119 तक की सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं। सड़कों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिनमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। निकासी न होने के कारण सामान्य दिनों में भी सड़कों पर दूषित पानी भरा रहता है। कई बार मांग के बाद भी समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर यहां आना पड़ा है।
विज्ञापन
आरोप -मंत्री हमें देखकर खिड़कियां बंद कर लेते हैं...
पगड़ी संभाल जट्टा हिसार की सदस्य किरण शर्मा ने बताया कि गलियों में करीब 6 महीने से पानी भरा हुआ है। नगर निगम पार्षद गुलाब सिंह को कई बार शिकायत कर चुके हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा हमें देखकर घर की खिड़कियां बंद कर लेते हैं। उनके कर्मचारी बोलते हैं कि मंत्री यहां पर नहीं हैं। महिलाएं एकत्र होकर पब्लिक हेल्थ में भी शिकायत कर चुके हैं। आज तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आजाद नगर कम्यूनिटी सेंटर एरिया में रहने वाली कृष्णा देवी ने बताया कि गली में दो सप्ताह से पानी भरा है। स्कूल में बच्चों को छोड़ने जाते वक्त वह पैर फिसलने से गिर गईं। उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।