फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women took to the streets against contaminated drinking water supply, blocking Padav Chowk for an hour

Hisar News: दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, एक घंटे तक पड़ाव चौक पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets against contaminated drinking water supply, blocking Padav Chowk for an hour
पड़ाव चौक के पास जाम लगाए खड़ीं महिलाएं। 
हिसार। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पिछले कई महीनों से दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर पड़ाव चौक पर एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बांस लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और एक स्कूल बस भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दूषित जलापूर्ति के लिए नगर निगम हिसार के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारी मनोज ने बताया कि पिछले छह महीनों से उनके क्षेत्र में सीवर मिश्रित पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा। दूषित पानी के कारण उनके दोनों बच्चे बीमार पड़ गए, जिन्हें उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कमला देवी, बलवान, कविता, कमला, विमला, राजबाला, सजना ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जाम लगाने को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शन की सूचना पर वार्ड-2 के पार्षद मोहित सिंघल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पेयजल की लाइन की मरम्मत करने का काम जारी है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की ओर से एसडीओ और दो जेई भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed