Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Women should not tolerate injustice, give information to District Legal Services Authority: CJM
{"_id":"67ae37fc60d92260660bc1b1","slug":"women-should-not-tolerate-injustice-give-information-to-district-legal-services-authority-cjm-hisar-news-c-21-hsr1020-565393-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्याय बर्दाश्त न करें महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें जानकारी : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्याय बर्दाश्त न करें महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें जानकारी : सीजेएम
जहाजपुल चौक समीप सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सीजेएम अशोक कुमार सहित सम्मा
Link Copied
हिसार। राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिसार अशोक कुमार रहे। जिनका उपरोक्त स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इसके अलावा जिला गणित विशेषज्ञ संदीप सिंधु, जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया, उल्लास को-ऑर्डिनेटर जोगिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिसार अशोक कुमार ने बताया कि आज हम राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। चाहे मेडिकल हो या फिर इंजीनियरिंग क्षेत्र कहीं भी महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। कार्य स्थल पर यदि आपके साथ यौन उत्पीड़न संबंधी घटना होती हैं तो आप तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को इसकी सूचना दें। आपको निशुल्क कानूनी सेवा दी जाएगी। यदि किसी भी छात्रा या महिला अध्यापक के साथ इस तरह का घटना होती है तो वह विद्यालय में गठित कमेटी के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा सकती है। इसके लिए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय की महिला अध्यापक स्वराज वर्मा, मंजू शर्मा तथा सोनिया ने महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने महिला अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।