फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women protested by banging plates when Millgate Road construction did not start

Hisar News: मिलगेट रोड निर्माण शुरू न होने पर महिलाओं ने थाली बजा किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women protested by banging plates when Millgate Road construction did not start
मिल गेट ​स्थित जिंदल पार्क के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। साथ में हिसार संघर्ष समि
हिसार। मिलगेट रोड का निर्माण शुरू न होने पर वीरवार को महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस मुद्दे को लेकर मिलगेट रोड संघर्ष समिति शुक्रवार को सरकार का पुतला फूंकेगी। मेयर गौतम सरदाना ने रोड के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से मेयर ने कहा कि मिलगेट रोड के टूटने से आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सड़क निर्माण की फाइल एसीएस के पास पहुंच चुकी है। बता दें कि रोड के निर्माण की मांग को लेकर मिल गेट रोड पर दो अलग-अलग जगह धरने दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बजट जारी करने के 6 माह बाद भी रोड का निर्माण नहीं हुआ शुरू : श्योराण
हिसार संघर्ष समिति के बैनर तले मिल गेट रोड स्थित जिंदल पार्क के बाहर जारी अनशन पर बैठे समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि हिसार के विधायक व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने 6 माह पहले बयान दिया था कि मिल गेट रोड के निर्माण को लेकर पैसा जारी कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पैसा सरकार ने ब्याज पर चढ़ा दिया है जो इसका उपयोग नहीं किया जा रहा। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अनिल मान, राजेश संदलाना, तेजवीर पूनिया, योगेंद्र बामल, ईश्वर ग्रेवाल, मनविंद्र सेठी, फूलपति देवी, लक्ष्मण शर्मा, धर्मवीर पानू आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरे धरने की अध्यक्षता कर रहे सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार, विधायक व मेयर की नाकामी को लेकर क्षेत्र की जनता 5 मई को मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट करेगी। इस अवसर पर सूबे सिंह पहलवान, पूर्व पार्षद मान सिंह चौहान, दीपक सूरा, मास्टर महेन्द्र, कामरेड बलराज, सोनू लंकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसीएस के पास पहुंची टेंडर की फाइल
वहीं रोड के निर्माण को लेकर लगाए गए टेंडर की वित्तीय बोली खुल गई है। इसके साथ ही सबसे कम बोली लगवाने वाली एजेंसी की फाइल एसीएस के पास पहुंच गई है। एसीएस एजेंसी की तरफ से लगाई गई बोली को मंजूरी देंगे, जिसके बाद उक्त एजेंसी को टेंडर अलॉट किया जाएगा। इसके बाद एजेंसी वर्क ऑर्डर मिलने के बाद काम को शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed