फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women protest against overflowing sewers in Hisar

Hisar: बिना बारिश के ही ओवरफ्लो हो रहे सीवर पर भड़कीं महिलाएं, मेयर मुर्दाबाद के लगाए नारे

Mon, 26 Jun 2023 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

महिलाओं ने कहा कि सीवरेज की समय पर सफाई नहीं कराई जा रही। जिस कारण रोजाना दिक्कत हो रही है। गलियों में भरे सीवर के पानी के कारण घर से बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है। छोटे बच्चों को गलियों से निकलना पड़ता है।

विज्ञापन
Women protest against overflowing sewers in Hisar
महिलाओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बिना बारिश के ही हिसार के सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं जिसके बाद लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। नई सब्जी मंडी के सामने स्थित श्यामलाल की ढाणी में पिछले करीब एक सप्ताह से सीवर का पानी गलियों में ओवरफ्लो हो रहा है। लोग अपनी शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। 
विज्ञापन


किसी तरह का समाधान नहीं होने पर सोमवार को महिलाओं ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने मेयर गौतम सरदाना मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद ज्योति महाजन के पति भीम महाजन के खिलाफ भी नारे लगाए।
विज्ञापन



महिलाओं ने कहा कि सीवरेज की समय पर सफाई नहीं कराई जा रही। जिस कारण रोजाना दिक्कत हो रही है। गलियों में भरे सीवर के पानी के कारण घर से बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है। छोटे बच्चों को गलियों से निकलना पड़ता है। कई बार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सीवर के पानी में गिर चुके हैं। रोजाना लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। तेज बदबू फैलने के कारण बीमारियां पनप रही है। कालोनी में करीब 10 से 15 लोग बीमार पड़े हुए हैं। गंदे पानी के कारण मच्छर-मक्खी की संख्या बढ़ रही है। निगम की ओर से सफाई तक नहीं कराई जा रही। कभी कभार सफाई के नाम पर औपचारिकता की जाती है। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सफाई को नियमित रूप से नहीं कराया गया तो हम सड़क जाम करेंगे। मेयर का पुतला फूंक कर रोष जताएंगे। मेयर कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed