फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   women asi's challn because she was without mask

बिना मास्क पहने अदालत परिसर में घूम रही महिला एएसआई का सेशन जज ने कटवाया चालान

Sat, 17 Apr 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
women asi's challn because she was without mask
मास्क नहीं पहनने वाले का चालान काटती महिला पुलिस। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सेशन जज अरुण कुमार सिंघल ने शुक्रवार सुबह अदालत परिसर का दौरा किया। इस दौरान अदालत परिसर में बिना मास्क के पहुंची शहर थाने में तैनात एएसआई मीरा को फटकारते हुए डीआईजी से शिकायत कर चालान करवाया। सेशन जज ने इस दौरान सभी कोर्ट का दौरा किया और वहां बिना मास्क के घूम रहे कई अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को भी सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

महिला एएसआई के चालान के बाद डीआईजी ने जारी किए निर्देश
अदालत परिसर में महिला एएसआई के चालान के बाद डीआईजी बलवान सिंह राणा ने भी जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के तहत जारी आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। कोई भी व्यक्ति या स्टाफ सदस्य बिना मास्क के थाने चौकियों में प्रवेश न करे।
विज्ञापन

चौकी व थानों के गेट पर साबुन-पानी व सैनिटाइजर रखना अनिवार्य
डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी चौकी व थाना प्रबंधक थाने व चौकियों के गेट पर साबुन-पानी व सैनिटाइजर अवश्य रखेंगे। थाने-चौकियों में प्रवेश करने से पूर्व जूते-चप्पल अवश्य साफ करेंगे। सभी थाना-चौकियों के गेट पर एक कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी जो थर्मल स्कैनर मशीन से थाने व चौकी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक का तापमान चेक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी एक-दूसरे से हाथ भी न मिलाएं
डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाएंगे और मास्क का प्रयोग अवश्य करेंगे। बार-बार पानी या सैनिटाइजर से हाथ साफ करेंगे। पुलिस लाइन व पुलिस कॉलोनियों के सुरक्षा गार्ड को भी निर्देश दिए कि वहां भी मास्क लगाकर तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करके ही प्रवेश दिया जाए। डीआईजी ने कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले प्रत्येक नागरिक का चालान होगा, चाहे वह आम नागरिक हो या फिर किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी।
गाड़ी में अकेले हैं तो भी मास्क अनिवार्य
डीआईजी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से तभी रोका जा सकता है। जब सख्ती से पालना होगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कई वाहन चालक अपने वाहन पर अकेले सवार होते हैं तो मास्क नहीं लगाते। डीआईजी ने कहा कि अगर कोई भी बाइक, कार स्कूटर या अन्य वाहन चालक अपने वाहन पर अकेला सवार है तो भी उसे मास्क पहनना अनिवार्य है।
बिना मास्क के घूम रहे 787 लोगों के काटे चालान
कोरोना के मामले बढ़ने के साथ-साथ पुलिस भी सख्त हो चुकी है। बिना मास्क पहने सड़कों पर टहल रहे लोगों के पुलिस लगातार चालान कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को भी 787 लोगों के चालान किए। कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का अभी भी कई लोग गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं। आलम ये है कि कई लोग अब मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं समझ रहे, हालांकि प्रशासन इसको लेकर सख्त हो चुका है। जिला पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान करने के साथ-साथ उन्हें मास्क भी वितरित कर रही है।
मास्क न पहनने पर 100 लोगों के काटे चालान
उकलाना। पुलिस ने शुक्रवार को मास्क न लगाने वाले 100 लोगों के चालान काटे। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने अभियान चलाकर बस स्टैंड के पास 100 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान मास्क बांटकर लोगों को जागरूक भी किया गया। बिना मास्क लगाए घूमते मिलने पर 500 रुपये का चालान किया गया। इस मौके छज्जू राम, एएसआई यशपाल शर्मा, जोगिंदर कुंडु, एएसआई डोंगर सिंह आदि मौजूद रहे।

मास्क नहीं पहनने वालों के महिला पुलिस ने काटे चालान
हांसी। कोरोना महामारी को देखते हुए महिला पुलिस ने बड़सी गेट व अन्य स्थानों पर शुक्रवार को मास्क नहीं पहनने पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे। इस अवसर पर एसआई कविता ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए पुलिस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को दो गज की दूरी, घर से बाहर बिना कार्य नहीं जाने व बिना मास्क के नहीं रहना है। इसी के मद्देनजर दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे है। इस अवसर पर उनके साथ स्टाफ के हेड कांस्टेबल मीनाक्षी, कांस्टेबल गीता व सुनीता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed