फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman starved for refusing to pay Rs 10 lakh and a car, now accused of attempting to kidnap son

Hisar News: दस लाख रुपये और कार न देने पर महिला को रखा भूखा, अब बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप

Tue, 16 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman starved for refusing to pay Rs 10 lakh and a car, now accused of attempting to kidnap son
हिसार। शहर की एक महिला ने अपने पति पर बेटे के अपहरण का प्रयास करने और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर आजाद नगर थाने ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 मार्च 2018 को फतेहाबाद निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे परेशान करने लगे। महिला का कहना है कि उससे 10 लाख रुपये और एक कार की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और कई-कई दिनों तक उसे भूखा रखा गया।
विज्ञापन

गर्भावस्था में जबरन यात्रा, तेज रफ्तार कार से हुआ गर्भपात
महिला ने शिकायत में बताया कि सितंबर माह में जब वह गर्भवती हुई तो महिला चिकित्सक ने उसे आराम करने और यात्रा से बचने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उसका पति जबरदस्ती उसे घूमने के लिए बाहर ले गया और रास्ते में तेज रफ्तार से कार चलाई। इससे उसका गर्भपात हो गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद वह कई दिनों तक गंभीर रूप से बीमार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा गर्भवती हुई तो मायके भेजा
महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे डिलीवरी के लिए मायके भेज दिया। 22 जुलाई 2019 को उसके ससुर का फोन आया और कहा गया कि पंडित ने सलाह दी है कि 23 जुलाई से पहले डिलीवरी करानी होगी। महिला के परिजनों ने इस बात से इंकार कर दिया। इसके बाद 25 जुलाई 2019 को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि 15 दिन तक उसका पति और ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य बच्चे को देखने नहीं आया। जब कारण पूछा गया तो कहा गया कि पंडित ने 15 दिन तक मुंह देखने से मना किया है। इसके बाद महिला का पति उसे और उसके बेटे को अपने साथ ले गया। कुछ दिन तक सब ठीक रहा और फिर से मारपीट करने लगे। जब वह नहीं माना तो वह परेशान होकर अपने घर आ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके बेटे का अपहरण करना चाहता है। स्कूल जाते वक्त उसके बेटा का कई बार अपहरण करने का प्रयास किया गया है। आजाद नगर थाने के एसएचओ दलबीर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed