फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman living in consensual relationship abducted by husband along with accomplices, young man beaten badly

Hisar News: सहमति संबंध में रह रही महिला को पति ने साथियों संग किया अगवा, युवक को बुरी तरह पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman living in consensual relationship abducted by husband along with accomplices, young man beaten badly
नारनौंद। गांव पेटवाड़ में सहमति संबंध में रहने वाली महिला को उसके पति ने अपने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया। इतना ही नहीं महिला के साथ रह रहे युवक को बुरी तरह पीटा। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 11 जुलाई की है। पुलिस ने सोमवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव पेटवाड़ निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और अपने छोटे भाई व परिवार के साथ गांव में रहता है। एक महिला उसके साथ 1 जुलाई 2024 से सहमति संबंध में रह रही थी। उसकी शादी कुलदीप के साथ हुई थी और तलाक का मामला तोशाम कोर्ट में विचाराधीन है। प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे कुलदीप अपने साथियों सचिन, मंजीत, मनदीप के साथ उसके घर में जबरन घुस गया और उस पर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। महिला ने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। शोर मचाने पर उसका भाई विनोद मौके पर पहुंचा और आरोपियों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। गंभीर घायल प्रमोद को पहले नारनौंद के नागरिक अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed