फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman dragged and beaten by neighbours, video goes viral

Hisar News: पड़ोसियों ने महिला को घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dragged and beaten by neighbours, video goes viral
हांसी गली में महिला से मारपीट करते हुए। सोशल मीडिया
हांसी। शहर की एक कॉलोनी में महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं और युवक पीड़िता के साथ गली में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उसे जबरन खींचकर एक मकान के अंदर ले जाते और वहां फर्श पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं। घायल महिला को हांसी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के कारण हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो महिलाओं सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए। मारपीट के बाद महिला अपने दो महीने के मासूम बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई और आसपास के लोगों से पुलिस को बुलाने की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची वह घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह घरेलू काम काज करती है।
विज्ञापन

24 जून को समय करीब 5 बजे वह व उसकी बहन स्कूटी पर बाजार में जाने लगे तो उसकी पड़ोसन ललिता ने अपना मकान बनाने के लिए गली में रेती-क्रेशर डाल रखा था। दूसरी तरफ से जब वह स्कूटी को लेकर निकलने लगी तो उसकी स्कूटी के आगे बाल्टी रख दी व उसका रास्ता बंद कर दिया। पड़ोसन उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद वह और उसकी बहन तो बाजार में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसन बाद में बच्चों से गाली-गलौच करने लगी फिर में घर पर आई तो उसे गली में पकड कर अपनी तरफ खींच लिया व मारपीट करने लगे। ललित, उसके दो बेटों व एक अन्य महिला मंजू ने मिलकर घसीटा और पीटा। शहर थाना प्रभारी सुखजीत का कहना है कि बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पड़ोसियों का आपसी विवाद है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed