फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Kulana

Hisar News: कुलाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की माैत

Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Kulana
हांसी। गांव कुलाना में 60 वर्षीय महिला शीला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला ने सोमवार रात संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन रात को ही निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो बेटे हैं, दोनों विवाहित हैं। पति जगदीश खेती का काम करता है। सदर थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल नष्ट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

बास। गांव बास बादशाहपुर में एक महिला की गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बास बादशाहपुर निवासी गुरदीप उर्फ गब्बू व सोनीपत जिले के गांव भूटाना निवासी हिमांशु उर्फ दीपक के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने गांव बास बादशाहपुर निवासी प्रमिला पत्नी रामभज की आठ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया था। बास पुलिस ने जांच के बाद दो नामजद और 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर और कल्टीवेटर बरामद कर लिया है।


पुलिस को दी शिकायत में प्रमिला ने बताया था कि बास बादशाहपुर निवासी गुरदीप उर्फ गब्बू व उसका मामा राजेश निवासी गांव धनाना और अन्य लोगों ने उसकी पकी हुई गेहूं की फसल ट्रैक्टर से नष्ट कर दी थी। इससे पहले भी आरोपियों ने उसकी फसल को नुकसान पहुंचाया था। उस मामले में पांच दिसंबर को केस दर्ज हुआ था। करीब पौने आठ एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed