फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman died of corona, was suffering from carcinoma of cancer, 170 new cases found

कोरोना से महिला की मौत, कैंसर के कार्सिनोमा रोग से थी ग्रस्त, 170 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman died of corona, was suffering from carcinoma of cancer, 170 new cases found
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 58 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत और 170 नए केस मिलने की पुष्टि हुई। बुजुर्ग महिला कोरोना के साथ कैंसर के कार्सिनोमा रोग से ग्रस्त थी। जिले में लगातार तीन दिन से संक्रमितों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बुधवार और वीरवार को दो-दो मौत हुई थीं। वहीं, कई दिनों बाद सक्रिय केस 1000 से नीचे 948 हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार को रिकवरी रेट बढ़कर 96.53 प्रतिशत रही। तीसरी लहर में अब तक जान गंवाने वालों में 90 प्रतिशत यानि 18 लोगों की उम्र 50 से अधिक रही। साथ ही सभी ने वैक्सीन की दोनों डोज भी लगवा ली थी। शुक्रवार को 28 विद्यार्थी, शिक्षक और 22 गृहिणियां, 11 हेल्थकर्मी संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि जिले में 8 लाख 78 हजार 982 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 60 हजार 831 लोग संक्रमित मिले। वहीं, 58722 लोगों ने कोरोना को मात दी। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 20 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को 2567 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। पहली डोज 755 को, दूसरी डोज 1710 को और एहतियाती डोज 102 को लगाई गई।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन लक्ष्य पूरा करने के लिए उपायुक्त ने दिए आदेश
हिसार। कोरोना को हराने के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जल्द से जल्द 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने की हिदायत दी। उपायुक्त ने नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रतिशत में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज 94 प्रतिशत और दूसरी डोज 66 प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का प्रतिशत कम है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रतिशत में बढ़ोतरी करने के लिए कारगर कदम उठाएं। इस मौके पर हिसार के एसडीएम अश्वीर नैन, बरवाला के एसडीएम राजेंद्र कुमार, हांसी के एसडीएम जितेंद्र सिंह अहलावत, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल, बीडीपीओ ज्योति, अशोक, विशाल, डॉ. तरुण मौजूद रहे।

मलेरिया : जनवरी में 11565 लोगों के जांचे सैंपल
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं मलेरिया विभाग के प्रभारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जनवरी में जिले में 11 हजार 565 व्यक्तियों की मलेरिया ब्लड स्लाइड बनाई गई। ब्लड स्लाइड की जांच के दौरान जिले में कोई मलेरिया केस नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए पानी की टंकियों व हौदियों के ढक्कन हमेशा बंद रखें, टूटे-फूटे बर्तन, टायर खुले में न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed