फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman death and blame of murder on her husband and son, daughter

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति व बेटा-बेटी सहित 6 पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 22 Jun 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
woman death and blame of murder on her husband and son, daughter
हिसार। न्यू जवाहर नगर की गली नंबर तीन निवासी करीब 40 वर्षीय सीमा का शव सोमवार सुबह घर में बनी मोमटी में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतका के पति, बेटा-बेटी सहित छह पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैथल आंबेडकर नगर निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी करीब 20 वर्ष पहले कौथ कलां गांव निवासी अमरनाथ के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह हिसार आ गए। प्रेम ने बताया कि वर्ष 2007 से अमरनाथ और सीमा के बीच मनमुटाव चलने लगा। जिस कारण सीमा को परेशान रहने लगी। सीमा बीच-बीच में कुछ-कुछ महीने मायके में बीताने लगी। जब वह ससुराल आती तो उसे दोबारा से परेशान किया जाता। प्रेम ने बताया कि 18 जून को ही अमरनाथ सीमा को लेकर हिसार आया था। रविवार को भी फोन पर बात हुई थी। उस वक्त तक सब ठीक था। प्रेम ने बताया कि सोमवार सुबह उसे एमसी से सूचना मिली की सीमा ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन

हत्या कर शव लटकाने का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीमा की हत्या कर उसके ससुरालजनों ने शव को लटकाया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शव देखा तो शव का एक पैर कुर्सी पर था और दूसरा पांव जमीन पर लटक रहा था। आरोप है कि ससुराजनों ने पहले सीमा की हत्या की। उसके बाद शव को लटका दिया ताकि मामला सुसाइड का लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ किया हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने प्रेम कुमार के बयान पर उसके जीजा अमरनाथ, अमरनाथ के भाई, अमरनाथ की पत्नी, सीमा की बेटी व बेटे के खिलाफ धारा 302, 147, 149 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई के बयान पर केस दर्ज
मृतका के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी।
- इंस्पेक्टर सुखजीत, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed