फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman committed suicide

प्रताड़ना करने वालों को देख जान दी

Tue, 17 Dec 2013 09:12 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide
दहेज प्रताड़ना के मामले की सुनवाई के लिए जिला सचिवालय आई विवाहिता ने तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मृतका ने सुसाइड नोट में ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सेक्टर तीन पुलिस चौकी ने मृतका के पिता के बयान पर सास, ससुर और पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मयूर विहार निवासी प्रिया (25) पुत्री डॉ. सुभाष की शादी नवंबर 2012 में दिल्ली के मियांवाली नगर निवासी अतर सिंह के बेटे धर्मेंद्र के साथ हुई थी। धर्मेंद्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले प्रिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


ससुराल वाले उससे कार की मांग कर रहे थे। इससे तंग आकर प्रिया ने अपने पति धर्मेंद्र, सास उर्मिला और ससुर अतर सिंह के खिलाफ रेवाड़ी महिला सैल में शिकायत दी हुई थी। मंगलवार को इसी मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के लिए प्रिया के ससुराल वाले जिला सचिवालय स्थित महिला शिकायत केंद्र में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया खुद को प्रताड़ित करने वाले लोगों कोे देखकर आपा खो बैठी और सचिवालय की तीसरी मंजिल से कूद गई। सचिवालय में मौजूद पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल प्रिया को ट्रामा सेंटर लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर तीन पुलिस चौकी ने मृतका के पिता सुभाष के बयान पर पति धर्मेंद्र, सास उर्मिला और ससुर अतर सिंह पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed