फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman bitten by Gandasi, brother-in-law's body found hanging

Hisar News: महिला को गंडासी से काटा, जेठ का शव फंदे पर लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman bitten by Gandasi, brother-in-law's body found hanging
भैरी अकबरपुर गांव में घटना के बाहर घर के बाहर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
हिसार। भैरी अकबरपुर गांव में घर में सो रही 32 साल की मुनीष की बुधवार रात गंडासी से वार कर हत्या कर दी। वीरवार सुबह कमरे में उसका शव दो चारपाई के बीच लहूलुहान हालत में मिला। वहीं, मृतका के जेठ 45 वर्षीय जयसिंह का शव दूसरे मकान में सीढि़यों पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भैरी अकबरपुर गांव निवासी दौलतराम खेतीबाड़ी करता है। वह पत्नी मुनीष और दस साल के बेटे के साथ रहता है। घर के पास ही दूसरे मकान में उसका भाई जय सिंह रहता था। मुनीष कपड़े सिलाने का काम करती थी। कपड़े सीलने के लिए वह सास के घर जाती थी। देर रात को 11.30 बजे वह घर आती थी। बुधवार को वह कपड़े सिलाई के लिए दूसरे मकान में गई थी। सुबह जब उसका पति दौलतराम उठा तो दूसरे कमरे में मुनीष का शव दो चारपाई के बीच लहूलुहान हालत में मिला। पास में गंड़ासी पड़ी थी। दीवारों पर भी खून छींटे थे। कमरे के अंदर चूड़ियां बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह गांव में किराना की दुकान चलाता था। उसकी शादी जाखोद खेड़ा गांव की रहने वाली किरण के साथ हुई थी। उसका 14 साल का बेटा युवराज आठवीं कक्षा में पढ़ता है। कुछ समय पहले उसकी पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। उसे शक था कि मुनीष ने उसकी पत्नी को किसी के साथ भगाने में सहायता की थी। जय सिंह सोशल मीडिया पर उदासी भरी पोस्ट डालता था। वीरवार सुबह जयसिंह का शव घर में सीढि़यों पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता चतरसिंह चूरू राजस्थान निवासी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - गौरव शर्मा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed