{"_id":"6499e0eb35cb3aa55902da14","slug":"without-removing-the-electric-pole-transformer-a-solid-bed-was-made-hisar-news-c-21-hsr1020-164816-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर हटवाए बिना बना दिया पक्का रजवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर हटवाए बिना बना दिया पक्का रजवाहा
विज्ञापन
हांसी। सिंचाई विभाग व बिजली निगम में आपसी तालमेल की कमी से किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। किसानों का आरोप है कि गगन खेड़ी व कुंभा गांव के खेतों में सिंचाई के लिए बनाए नए रजवाहे के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। खेतों में लगे बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर को हटवाए बिना ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पक्का रजवाहा बना दिया। 11 हजार केवी बिजली लाइन होने के कारण यहां करंट लगने का खतरा बढ़ गया है।
12 साल पहले मंजूर हुआ था रजवाहा
गगन खेड़ी गांव के किसान सुखबीर सिंह, शमशेर सिंह, हरीश कुमार, कर्मपाल, धर्मराज, धर्मदेव, रामकेश, रणबीर सिंह व राममेहर ने बताया कि भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार में वर्ष 2011 में करीब ढाई किलोमीटर लंबा रजवाहे के निर्माण की मंजूरी मिली थी। यह रजवाहा हिसार मेजर ब्रांच से जोड़ा जाएगा। इस रजवाहे के पानी से गगन खेड़ी व कुंभा गांव के खेतों में सिंचाई की जाएगी।
किसान विधायक व एक्सईएन से कई बार लगा चुके गुहार
किसानों ने बताया कि निर्माण के दौरान जब सिंचाई विभाग ने जब बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर के बीच से रजवाहे का निर्माण किया तो इसका विरोध किया गया। क्षेत्र के किसानों ने कई बार विधायक व सिंचाई विभाग के एक्सईएन को ट्रांसफार्मर व खंभे शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी समय पहले किसानों ने रजवाहा निर्माण के काम को बीच में ही रुकवा दिया था। अब फिर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लापरवाही की हद इतनी है कि अब रजवाहे को एक ट्रांसफार्मर के बीच से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
रजवाहे के बीच आने वाले बिजली के चार खंभे व दो ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम में 5 लाख 51 हजार रुपये जमा करवा दिए हैं। ये रुपये 13 जून को जमा करवाए थे। बिजली निगम के अधिकारियों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही है। एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर व खंभे शिफ्ट करने के बाद ही रजवाहे में पानी छोड़ा जाएगा। -संदीप कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग
बिजली निगम का वर्जन आएगा।