{"_id":"67758268b4796ed1840dbe51","slug":"with-the-sound-of-happy-new-year-houses-resonated-with-laughter-hisar-news-c-21-hsr1020-536129-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ घरों में गूंजीं किलकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ घरों में गूंजीं किलकारियां
विज्ञापन
हिसार। नववर्ष की गूंज के साथ नागरिक अस्पताल में तीन परिवारों के घर किलकारियां गूंजीं। नववर्ष के पहले दिन बुधवार दोपहर 12 बजे तक नागरिक अस्पताल में एक बेटी और दो बेटों ने जन्म लिया। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। परिजनों का कहना है कि नववर्ष पर बच्चों का जन्म हुआ है तो नववर्ष से मिलता-जुलता नाम रखेंगे।
पहली संतान के रूप में लक्ष्मी आई
कैमरी मार्ग निवासी रिंकू को प्रसव पीड़ा के चलते परिवार वाले मंगलवार को नागरिक अस्पताल लेकर आए। नववर्ष की गूंज के साथ रात 12 बजकर 44 मिनट पर रिंकू ने बेटी को जन्म दिया। रिंकू ने बताया कि वे मूलरूप से बिहार के मध्यपुरा जिला के रहने वाले हैं। एक साल पहले पति बिंदलेश के साथ यहां आए थे। पति मजदूरी करते हैं। नए साल पर पहली संतान के रूप में घर में लक्ष्मी है। नववर्ष पर बेटी का जन्म हुआ है तो नववर्ष से मिलता-जुलता नाम रखेंगे।
दो बेटी के बाद पैदा हुआ बेटा
न्यू मॉडल टाउन की रहने वाली 30 साल की कल्पना को मंगलवार प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला रोग विशेषज्ञ ने जांच के बाद परिजनों को बताया कि डिलिवरी सुबह होगी। सुबह प्रसव दर्द ज्यादा होने लगा तो नर्सिंग ऑफिसर अंदर लेबर रूम में लेकर गई। 8 बजकर 38 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। कल्पना ने बताया कि वे मूलरूप से बिहार के जिला मध्यपुरा के रहने वाले हैं। दो बेटी के बाद अब बेटे के जन्म लेने पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पति कुल्लू शर्मा मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
नववर्ष में मिली खुशी
भगाना गांव की रहने वाली 25 वर्षीय रचना ने नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती रचना ने बताया कि पांच साल बेटा प्रांशु है। परिवार में दूसरा बेटा होने पर खुशी का माहौल है। पति प्रवीन एक कंपनी में माली का काम करते हैं। साल के पहले दिन बेटे का जन्म हुआ है, ऐसे में नववर्ष से मिलता-जुलता नाम रखेंगे।