फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   With the help of special vehicles, work can be done only on electric current running lines

Hisar News: विशेष वाहन की मदद से बिजली की करंट दौड़ती लाइनों पर ही हो सकेगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
With the help of special vehicles, work can be done only on electric current running lines
बरवाला (हिसार)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बरवाला मंडल को हॉट लाइन मेंटेनेंस के लिए अत्याधुनिक स्पेशल व्हीकल मिला है। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत वाले इस वाहन की मदद से अब बिजली की लाइनों को बंद किए बिना ही मरम्मत और सुधार कार्य किए जा सकेंगे। इससे मेंटेनेंस के दौरान लंबे बिजली कट से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

यह स्पेशल व्हीकल सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों, हाइड्रोलिक क्रेन, इंसुलेटेड बॉडी और लाइव लाइन मेंटेनेंस के लिए जरूरी तकनीक से लैस है। इसकी मदद से बिना बिजली सप्लाई रोके तारों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों की मरम्मत संभव होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आधुनिक संसाधनों और तकनीक का भरपूर उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वाहन का पूरा उपयोग सुनिश्चित करें और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समय पर बिजली सुधार कार्य जारी रखें। इस मौके पर निगम के एक्सईएन विनीत पात्तड़, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed