फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will the fire for the release of pro Rampal

समर्थक रामपाल की रिहाई के लिए करेंगे हवन

Sun, 23 Nov 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 23 Nov 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will the fire for the release of pro Rampal
सतलोक आश्रम को भले की प्रशासन ने कब्जे में ले लिया हो। पूरा देश संत रामपाल की करतूतों से हैरान हैं।
विज्ञापन


संत के अनुयायी कुछ महिलाओं को अब भी रामपाल पर वापस आने का भरोसा है। राजस्थान की महिलाओं ने अपने तथाकथित भगवान को बचाने के लिए हवन यज्ञ कराएंगी।

मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में घायल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला वेदवंती ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उसने अपने मामा के घर संत रामपाल की लिखित पुस्तक पढ़ी थी।

जिससे प्रभावित होकर वह अपने पूरे परिवार सहित संत रामपाल से जुड़ गए थे। पहली बार वे करौंथा आश्रम में सत्संग में आए। बाबा के सुविचार सुने और उसी दिन से बाबा को अपना भगवान मान लिया।
विज्ञापन


उसके बाद नियमित तौर से संत रामपाल के नाम का सुमिरन करती आ रही है। वह कहती है कि खाना-पीना छोड़ सकते है, लेकिन संत का नाम नहीं भूल सकते।

गुरु के ज्ञान से उन्हें नाम की प्राप्ति हुई है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं। हर इंसान को कोई न कोई गुरु जरूर है।

इसलिए उनके गुरु तो संत रामपाल ही हैं। वे अपने घर पर जाकर संत के लिए हवन यज्ञ भी करवाएंगी। संत के सभी अनुयायी बदलने वाले नहीं है।

उनके परिवार के अनेक लोगों को जेल मे डाला गया है। इस बात का उन्हें कतई दुख नहीं है। अपने गुरु के लिए वे कुछ भी कर सकते है।

उनके गुरु का आश्रम तो प्रशासन सील कर सकता है। भक्तों के मन को तो सील नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज तक समाज में जितने भी संत हुए है।

सभी ने दुखों व संकटों का सामना करना पड़ा है। संत रामपाल की भी आज दुखों व संकटो की घड़ी है। संत रामपाल जल्द ही बाहर आएंगे। वह फिर से लोगों को दुखों को हरने के लिए प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed