{"_id":"67e1a04e7a4cc3a9be0edb84","slug":"will-showcase-artificial-intelligence-based-export-import-solutions-at-international-business-model-exhibition-hisar-news-c-21-hsr1020-591112-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मॉडल प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निर्यात-आयात समाधान दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मॉडल प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निर्यात-आयात समाधान दिखाएंगे
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी नवीन व्यावसायिक रणनीतियों और उद्यमशीलता कौशल को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। जहां वे वैश्विक व्यापार से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करेंगे।
प्रदर्शनी में एमबीए, बीबीए और प्रबंधन के विद्यार्थी लेंगे, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निर्यात-आयात समाधान, विदेशी बाजार में प्रवेश रणनीतियां, सतत व्यापार प्रथाएं और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन तकनीक जैसे विषयों पर अपने नवीनतम व्यापार मॉडल प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों की समस्या-समाधान क्षमता, रणनीतिक सोच और व्यावसायिक नवाचार कौशल को विकसित करने में सहायक होगा। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस संबंध में कहा है कि वर्तमान बदलते व्यावसायिक परिवेश में, विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें तार्किक सोच विकसित करनी होगी और वास्तविक जीवन की व्यावसायिक चुनौतियों को हल करने की क्षमता अर्जित करनी होगी।
एचएसबी के डीन प्रो. कर्मपाल नरवाल ने इस आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण से परे जाकर, व्यावसायिक चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करेगी। एचएसबी के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने संस्थान की अनुभवात्मक शिक्षण पद्धति पर बल देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक परिदृश्यों में लागू करने और उद्योग विशेषज्ञों से मूल्यवान सुझाव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।