फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will get rid of pile of garbage, city council will install garbage disposal plant

Hisar News: कचरे के ढेर से मिलेगा छुटकारा, नगर परिषद लगाएगी कचरा निस्तारण संयंत्र

Mon, 15 Jan 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Will get rid of pile of garbage, city council will install garbage disposal plant
हांसी के समाधा रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर लगे कचरे के ढेर।
हांसी। पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए नगर परिषद लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट ( पुराना कचरा निस्तारण संयंत्र) लगाने की तैयारी में है। इसके लिए नगर परिषद ने 10.45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस योजना को फाइनेंस कमेटी द्वारा मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही नगर परिषद अब इस पर टेंडर लगाकर समाधा रोड स्थित डंपिंग स्टेशन व बीड फार्म में पुराने डंपिंग स्टेशन पर जमा कचरे का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद द्वारा अब बीड फॉर्म में 17 एकड जमीन में बनाए नये डंपिंग स्टेशन पर कचरा डाला जाता है। लेकिन क्षेत्र के दो पुराने डंपिंग स्टेशन पर अब भी कचरे के पहाड़ बने हुए हैं। समाधा रोड डंपिंग स्टेशन व बीड़ फॉर्म में पुराने डंपिंग स्टेशन पर कचरा जमा है। जिससे भूमि का भी कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कूड़ा सालों पुराना हो गया है। नगर परिषद अब इस कूड़े के निस्तारण की तैयारी में है। इसके लिए नगर परिषद कचरा निस्तारण संयंत्र लगाने जा रही है। इसके लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। इस प्लांट की मदद से पुराने कूड़े का न सिर्फ निस्तारण होगा बल्कि उससे राजस्व भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन




यह होगा लाभ

लीगेसी वेस्ट यानी पुराना कूड़ा पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक होता है। क्योंकि इस कूड़े में कंक्रीट, पाॅलिथीन, रबड़, कांच, मिट्टी आदि सभी कुछ मिक्स होता है। जिससे जहां पर यह कूड़ा होगा वहां पर लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पुराने कूड़े से कंक्रीट, पाॅलिथीन व मिट्टी को अलग करेगा। साथ ही इससे निकलने वाला ईंधन सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जा सकेगा, जिससे राजस्व प्राप्त होगा। इसके अलावा कूड़े का निस्तारण हो जाने से कूड़े की वजह से बेकार पड़ी भूमि इस्तेमाल योग्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाधा रोड पर ओपन जिम बनाने की योजना
समाधा रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर नगर परिषद ओपन जिम व पार्क की योजना बना चुकी है। इसके लिए पहले यहां से कचरे का निस्तारण होगा। वहीं अभी इस जमीन पर कोर्ट द्वारा कचरा डालने पर रोक भी लगा रखी है।

----------------
दो बार शिफ्ट हो चुका है डंपिंग स्टेशन
नगर परिषद द्वारा वर्ष 2018 में पहले बीड फार्म में डंपिंग स्टेशन बनाया गया था। वहां पर ग्रामीणों के विरोध के बाद वर्ष 2021 में डंपिंग स्टेशन बंद कर दिया। जिसके बाद अब डंपिंग स्टेशन को समाधा रोड पर शिफ्ट कर दिया। यहां पर कचरे को लेकर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी ने कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट ने यहां कचरा डालने पर रोक लगा दी। समाधा रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर बीते दो महीनों से कचरा नहीं डाला जा रहा है। अब बीड फार्म में नगर परिषद द्वारा कृषि विभाग से खरीदी गई 17 एकड़ जमीन में कचरा डाला जा रहा है।


-----------
पुराने कचरे के निस्तारण को लेकर योजना बनाई है। पुराने डंपिंग स्टेशनों पर जमा कचरे का निस्तारण होगा। जल्दी ही अनुमति लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे- मोहित डौंकल, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed