{"_id":"663713def974553bf806348a","slug":"wife-is-richer-than-deependra-devendra-kadian-is-fond-of-cars-75-candidates-filed-nominations-in-haryana-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दीपेंद्र से ज्यादा पत्नी अमीर, देवेंद्र कादियान को गाड़ियों का शौक; 75 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दीपेंद्र से ज्यादा पत्नी अमीर, देवेंद्र कादियान को गाड़ियों का शौक; 75 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
Sun, 05 May 2024 10:36 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 05 May 2024 10:36 AM IST
सार
रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा के पास 69.24 करोड़ की संपत्ति है, जो 2019 में साढ़े 45.59 करोड़ थी। पांच साल में दोनों की संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये बढ़ी है। दीपेंद्र के पास कुल संपत्ति 26.09 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 75 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें आठ कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं। राज्य में अब तक 211 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। शनिवार को भाजपा के भिवानी-महेंद्रगढ़ के उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर और सिरसा लोकसभा सीट के उम्मीदवार अशोक तंवर, कांग्रेस से रोहतक के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जजपा के सोनीपत से प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक, करनाल सीट के उम्मीदवार देवेंद्र कादियान और सिरसा से इनेलो उम्मीदवार संदीप लोट ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा के पास 69.24 करोड़ की संपत्ति है, जो 2019 में साढ़े 45.59 करोड़ थी। पांच साल में दोनों की संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये बढ़ी है। दीपेंद्र के पास कुल संपत्ति 26.09 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति 42.34 करोड़ है। उधर, करनाल लोकसभा क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान को गाड़ियों का शौक है। उनके नाम पर दो लग्जरी समेत पांच कारें हैं।
विज्ञापन
सिरसा सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के साथ हिसार लोकसभा सीट से प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा, हलोपा विधायक गोपाल कांडा, फतेहाबाद के विधायक दुडाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा मौजूद रहे। करनाल से देवेंद्र कादियान के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर उनकी धर्मपत्नी कपिला ने नामांकन भरा। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन-तीन नामांकन फाॅर्म जमा किए हैं। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह ने तीन व उनकी पत्नी हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी कल करेंगे नामांकन
रविवार को छुट्टी होने की वजह से कोई नामांकन नहीं भरा जाएगा। छह मई को नामांकन का अंतिम दिन होगा। करनाल लोकसभा क्षेत्र से सोमवार को भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल नामांकन दाखिल करेंगे। उसी दिन विधानसभा उपचुनाव में करनाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले भाजपा की ओर से दोनों प्रत्याशी एक साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी तक कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं कांग्रेस से हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जयप्रकाश, जजपा उम्मीदवार नैना चौटाला और गुरुगाम सीट से इनेलो उम्मीदवार हाजी सोहराब भी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
सिरसा: सीएम ने प्रोग्राम में बदलाव कर सवा 11 बजे करवाया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के नामांकन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया था कि सुबह 9 बजे जमा होकर रोड शो करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय तक जाएंगे। लेकिन सुबह अचानक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम बदल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे तंवर के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर सवा 11 बजे नामांकन कराया। वहीं इनेलो के प्रत्याशी के नामांकन के समय में बदलाव करने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से बातचीत की थी। उन्होंने समय बदलने से इन्कार कर दिया था। इस पर अभय सिंह चौटाला ने प्रेस वार्ता में कहा कि नामांकन का समय बदलने को लेकर डीसी व एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे।