{"_id":"64b19a5259ae6f975c0088e4","slug":"wife-accused-the-doctor-of-rape-by-injecting-drugs-held-her-hostage-in-the-car-hisar-news-c-21-hsr1013-177459-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चिकित्सक पर पत्नी ने नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, गाड़ी में बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चिकित्सक पर पत्नी ने नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, गाड़ी में बंधक बनाया
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में एमओ के पद पर कार्यरत और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से एमडी करने वाले चिकित्सक ने अपनी पत्नी को नशे का इंजेक्शन लगाकर कई बार दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। घर और कार में बंधक बनाकर रखा। मारपीट कर फोन और अन्य सामान छीन लिया। जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ पिलाया और कनपटी पर पिस्तौल रख कर जान से मारने की धमकी दी। झूठे दस्तावेज देकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में क्वार्टर लिया। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चिकित्सक और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रोहतक की रहने वाली महिला ने बताया कि 8 मई 2023 को झज्जर जिला के रहने वाले युवक के साथ शादी हुई थी। पति शहर के एक निजी अस्पताल में रात के समय मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी करता है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से एमडी कर रहा है। पति शराब और नशा करने का आदी है। शादी से पहले ही उसने मुझे पत्नी बता कर धोखाधड़ी कर वहां पर क्वार्टर ले लिया। शादी के बाद वह मेडिकल कॉलेज क्वार्टर ले गया। एक दिन मेरी तबीयत खराब होने पर उसने मुझे नशे का इंजेक्शन लगाया और मेरे साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। हर रोज वह ऐसा ही करने लगा। जब होश में आने पर विरोध करती तो मारपीट करता। एक दिन वह मुझे गाड़ी में बैठाकर लेकर गया और पूरी रात गाड़ी में बंधक बना कर रखा और कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
जबरदस्ती गर्भपात करवाया
महिला का आरोप है कि गर्भवती होने पर जबरदस्ती गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर हमेशा मारपीट करता। कुछ दिन बाद उसने शहर के अर्बन एस्टेट एरिया में किराये पर कमरा ले लिया और वहां पर रखने लगा।2 जून को उसने मुझे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। जब तबीयत बिगड़ी तो वह निजी अस्पताल में ले गया। बार-बार उल्टियां करवाईं। उसके बाद मुझे घर पर अकेला छोड़ कर चला गया। 5 जून को उसने मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान छीन लिया। यह बात परिजनों को बताया तो वे मुझे अपने साथ ले गए। अब मानसिक स्थिति ठीक होने पर शिकायत दी।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर उसके चिकित्सक पति के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट, जहरीला पदार्थ पिलाना की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। - एएसआई अंजू बाला, जांच अधिकारी