{"_id":"6352ead8b636205a8142d9f4","slug":"whose-faith-in-whom-this-government-does-not-decide-dhankhar-hisar-news-hsr6452850118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसकी आस्था किस में यह सरकार तय नहीं करती : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसकी आस्था किस में यह सरकार तय नहीं करती : धनखड़
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आस्था व्यक्तिगत विषय है। आस्था मेरे या आपके कहने से नहीं बदलेगी, किसकी आस्था किस में है यह सरकार तय नहीं करती। कुछ लोगों की आस्था संतों में भी है।
वे शुक्रवार को हिसार पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय में मीडिया कर्मियों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मेयर गौतम सरदाना की पत्नी सहित अन्य नेताओं के दुष्कर्म-हत्या के आरोप में जेल काट रहे राम रहीम के कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल पूछा गया। सवाल के जवाब में ओपी धनखड़ ने कहा कि आस्था व्यक्तिगत विषय है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि देश में कानून सबके लिए समान है। किसी ने दुष्कर्म-हत्या की तो उसके लिए उसे सजा मिली हुई है।
धनखड़ ने कहा कि कभी सिरसा में ओमप्रकाश चौटाला, भिवानी में चौधरी बंसीलाल, हिसार में भजनलाल की बड़ी पहचान रही है। भजनलाल के सीएम रहते समय काफी विकास हुआ। उस समय आदमपुर प्राथमिकता में होता था। चुनाव प्रचार से जजपा के नेताओं के गायब रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद सभी स्टार प्रचारक मैदान में उतरेंगे।