{"_id":"6aaee731e7e99d44e00a280f","slug":"wholesale-sugar-prices-soften-but-retail-rates-remain-high-hisar-news-c-21-hsr1020-955015-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: थोक में चीनी नरम, खुदरा में अब भी गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: थोक में चीनी नरम, खुदरा में अब भी गरम
विज्ञापन
महूल खुराना, परचून विक्रेता अर्बन एस्टेट हिसार।
- फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। मंडी में चीनी के थोक भाव करीब एक माह पहले 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने के बाद अब घटकर 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। उत्तर प्रदेश से हरियाणा में चीनी की आवक शुरू होने से थोक बाजार में भाव सामान्य हो गए हैं लेकिन इसका फायदा अभी आम ग्राहकों को नहीं मिल रहा।
महंगे भाव पर खरीदे पुराने स्टॉक के कारण परचून दुकानदार चीनी के भाव कम करने से बच रहे हैं। ऐसे में गली-मोहल्लों की दुकानों पर अब भी 50 से 55 रुपये प्रति किलो चीनी बिक रही है। इसे लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है।
-- -- -- -- -- -- -
परचून दुकानदारों ने बढ़े भाव के दौरान एक से चार कट्टे तक चीनी खरीदकर रख ली थी। अब थोक भाव गिरने के बाद पुराने स्टॉक को नए भाव पर बेचने से उन्हें घाटा उठाना पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि जिस भाव पर चीनी खरीदी गई है, उससे कम पर बेचने से कारोबार प्रभावित होगा। इसलिए पुराने स्टॉक की बिक्री खरीद भाव के आसपास ही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
- रोहतास, परचून विक्रेता, गांव तलवंडी राणा
-- -- -- -- -- -- -
छोटे दुकानदार करीब एक माह की जरूरत के हिसाब से थोक में सामान खरीदते हैं। महंगे भाव पर खरीदी गई चीनी का स्टॉक अभी बचा हुआ है। अब बाजार में 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर चीनी मिलने लगी है, लेकिन पुराने स्टॉक को बेचने पर नुकसान हो रहा है। इसके चलते ग्राहक भी कम हो रहे हैं।
- मेहूल खुराना, परचून विक्रेता, अर्बन एस्टेट हिसार।
-- -- -- -- -- -- -
शहर में आम ग्राहकों को अभी भी 50 से 55 रुपये प्रति किलो चीनी मिल रही है। थोक भाव कम होने के बावजूद दुकानदार पुराने महंगे स्टॉक का हवाला देकर अधिक रेट पर चीनी बेच रहे हैं। इससे घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
- रेखा रानी, निवासी ऋषि नगर हिसार।
-- -- -- -- -- -- -
महीने का राशन खत्म होने पर लोग आसपास की दुकानों से ही जरूरत का सामान खरीदते हैं। चीनी लेने पर अभी भी 50 से 55 रुपये किलो रेट बताया जा रहा है। विरोध करने पर महंगे भाव में खरीदे पुराने स्टॉक का हवाला दिया जाता है।
-- अनिता देवी, निवासी ऋषि नगर हिसार।
-- -- -- -- -- -- -
यूपी से आवक बढ़ी तो सामान्य हुए भाव
चीनी के थोक कारोबारी सुमित गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश से हरियाणा में चीनी की आवक शुरू होने के बाद भाव सामान्य हुए हैं। इससे ग्राहकों को राहत मिली है, लेकिन जिन व्यापारियों और दुकानदारों ने पहले महंगे भाव पर चीनी खरीदी थी, उनके लिए पुराने स्टॉक को लेकर समस्या बनी हुई है।

महूल खुराना, परचून विक्रेता अर्बन एस्टेट हिसार।- फोटो : 1