फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Whoever is guilty in Murthy case, action will definitely be taken: Vij

मूर्ति प्रकरण में जो भी दोषी होगा, कार्रवाई जरूर होगी : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Whoever is guilty in Murthy case, action will definitely be taken: Vij
हांसी। गृह मंत्री अनिल विज व विधायक विनोद भयाना।
हांसी। मूर्ति प्रकरण में अभी एसआईटी की जांच चल रही है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट में जो भी अफसर या कर्मचारी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मेरी गाड़ी कब और कहां रुक जाए ये मुझे भी नहीं पता होता। जो काम एक मंत्री और सरकार को करना चाहिए, वह मैं करता हूं। प्रदेश में भाजपा-जजपा के बीच मधुर संबंध हैं। यह बात हरियाणा प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को विधायक विनोद भयाना के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मूर्ति प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में एसआईटी अपनी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय है। मंत्री ने कहा कि जजपा के साथ गठबंधन बढ़िया तरीके से चल रहा है। दोनों दलों के नेताओं के बीच मीटिंग होती रहती है। जितनी भी योजनाएं लागू करनी होती हैं उस पर दोनों पार्टियां बैठकर विचार करती हैं। प्रदेश वासियों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार प्रदेश की मैपिंग करवाई जा रही है। इसके बाद आवश्यकतानुसार अस्पताल व चिकित्सा संस्थान स्थापित करवाए जाएंगे। जल्द ही पीएचसी स्तर पर ईसीजी व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र शामिल होंगे डबवाली में
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की है। बठिंडा से चौटाला गांव तक पंजाब प्रांत की सीमा के साथ लगते क्षेत्र को इस पुलिस जिला में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत-हार होती रहती है
कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि चुनाव में जीत-हार होती रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं और लोग भी उनकी इस विकास आधारित राजनीति को पसंद करते हैं। इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से केंद्र व राज्य में भाजपा की जीत होगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

पदाधिकारियों से चाय पर हुई चर्चा
पत्रकारों से बातचीत करने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने विधायक विनोद भयाना व भाजपा पदाधिकारियों के साथ चाय पीते हुए राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन सोनू डाटा, एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत, जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, उमरा मंडल प्रधान नरेंद्र मलिक, सोरखी मंडल प्रधान सुरजीत यादव, हांसी शहरी मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, प्रेम वर्मा, जगदीश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed