फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When there was a ban on the education of girls, then FC College started the hostel

जब लड़कियों के पढ़ने पर थी पाबंदी, तब एफसी कॉलेज ने शुरू किया था छात्रावास

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
When there was a ban on the education of girls, then FC College started the hostel
हिसार। कोरोना संक्रमण कम होते ही कॉलेजों मेें दाखिले के लिए विद्यार्थियों में होड़ मच गई है। स्कूली शिक्षा की बात हो या प्रतियोगी परीक्षाओं की या फिर खेल प्रतिस्पर्धाओं की। हर क्षेत्र में लड़कियों ने साबित किया है कि वे आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। 12वीं के बाद जब महिला कॉलेज में दाखिले की बात आती है तो एफसी गर्ल्स कॉलेज का नाम सबसे पहले आता है।
विज्ञापन

आए भी क्यों ना, जब क्षेत्र में लड़कियों के पढ़ने पर पाबंदी थी तब इस कॉलेज ने लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा तक शुरू कर दी थी। क्षेत्र की लड़कियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस कॉलेज की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मिशन एडमिशन के तहत आज हम आपको इसी कॉलेज से अवगत करवा रहे हैं। इस कॉलेज में बीकॉम और बीएससी बायोटेक कोर्स में दाखिले के लिए छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। कॉलेज को नेक से बी प्लस ग्रेड हासिल है।
विज्ञापन

एफसी कॉलेज की स्थापना सन 1935 में समाजसेवी और रिटायर्ड इंजीनियर राय फतेहचंद ने लाहौर में की थी। बंटवारे के बाद 1954 में हिसार में कॉलेज की पुनर्स्थापना की गई। इसके कुछ वर्ष बाद सन 1960 में यह कॉलेज क्षेत्र का पहला ऐसा कॉलेज बन गया, जिसमें लड़कियों के रहने की व्यवस्था की गई। यह पश्चिमी हरियाणा का सबसे पुराना गर्ल्स कॉलेज है। कॉलेज में करीब 3300 छात्राएं और करीब 130 शिक्षक हैं। हॉस्टल में 350 छात्राओं के लिए रहने की सुविधा है। कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन सेंटरलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के तहत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों में चैंपियन रही हैं कॉलेज की लड़कियां
पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज की लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। फुटबाल, आर्चरी और योग में कॉलेज की छात्राओं ने कई बार कॉलेज और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। योग में पिछले 7 वर्षों से कॉलेज की योग टीम नेशनल चैंपियन रही है। कॉलेज प्रशासन द्वारा अब छात्राओं की कुश्ती, बैडमिंटन आदि खेल गतिविधियों के लिए इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण करवाया गया है।

कोर्स और सीटों पर एक नजर
बीए 600
बीकॉम 300
बीएससी मेडिकल 20
बीएससी नॉन मेडिकल विद कंप्यूटर साइंस 50
बीएससी नॉन मेडिकल बायोटेक 50
बीएससी नॉन मेडिकल विद पीसीएम 80
एमकॉम 80
एमए इन योग 40
एमए साइकोलॉजी 40
पीजी डिप्लोमा इन योग 30
लाइब्रेरी साइंस 30
इंफोर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन 30
कॉपी एडिटिंग एंड वेब डिजाइनिंग 30
हमारे कॉलेज में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शिक्षा का अनुकूल वातावरण है। खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज की विशिष्ट पहचान है। योग में हमारी छात्राएं कई वर्षों से बेहतर प्रदर्शन करती आ रही हैं। यही कारण है कि पिछले वर्ष शुरू किए गए एमए योग कोर्स में छात्राओं का रुझान है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमने इंडोर स्पोर्टस कांप्लेक्स का भी निर्माण कराया है, ताकि किसी भी मौसम में छात्राएं अपना अभ्यास जारी रख सकें। - डॉ. अनीता सहरावत, प्राचार्या, एफसी कॉलेज हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed