फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When I felt bad seeing the dirt, I decided to make the city green with my wife.

गंदगी देख मन हुआ खराब तो पत्नी संग शहर को हरा-भरा करने की ठानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
When I felt bad seeing the dirt, I decided to make the city green with my wife.
हिसार। मेला ग्राउंड सेक्टर का रहने वाला एक दंपती रोजाना सुबह चार घंटे शहर को स्वच्छ बनाने के साथ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का काम कर रहा है। अब तक दंपती शहर में 12 हजार पौधे लगा चुका है। शहर की हरियाली बचाने के लिए मेला ग्राउंड सेक्टर निवासी 66 वर्षीय हरि सिंह और उसकी पत्नी माया देवी सुबह पांच बजे खुरपी-कस्सी लेकर निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

हरि सिंह बताते हैं कि तीन साल पहले की बात है। उन्होंने एक दिन मिलगेट से लेकर जहाजपुल तक गंदगी के काफी ढेर देखे। गंदगी देख मन काफी खराब हुआ। मन में विचार आया कि हमें प्रकृति के लिए कुछ करना चाहिए। इसके बाद हरि सिंह ने पत्नी के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने और हरा-भरा करने की ठानी। उनके इस सपने को साकार करने में पत्नी माया देवी ने कंधा मिलाकर साथ दिया। हरि सिंह ग्रीन ग्लोबल ग्रुप के कार्यकर्ता हैं। आज उनके साथ 15 लोग जुड़कर शहर को हरा-भरा करने में जुटे हैं। हरि सिंह पौधों की देखभाल करने के साथ-साथ उन्हें बचाने के लिए फेंसिंग कर रहे हैं। हरि सिंह बताते है कि उन्हें 100 ऐसे प्वाइंट मिले थे, जहां गंदगी के ढेर थे, मगर आज वहां की जगह हरी-भरी हो गई है।
विज्ञापन

लोगों का मिला सहयोग, पौधों को पानी देने के लिए बिछाई पाइपलाइन
हरि सिंह बताते हैं कि पौधे तो हर कोई लगा सकता है। मगर उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पौधों को पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछाई हुई है। लोगों के सहयोग से इस पर आठ लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर और मेयर का भी काफी सहयोग रहा है। नगर निगम की ओर से उन्हें एक टैंकर भी मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां लगा चुके पौधे : हरि सिंह अपने सार्थियों के साथ मिलकर अब तक 12 हजार पौधे लगा चुके हैं। वह सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, मिलगेट क्षेत्र, मिलगेट से लेकर एयरपोर्ट चौक, मेला ग्राउंड सेक्टर, जिंदल पार्क, बरवाला चूंगी, चंडीगढ़ रोड पर, सिटी थाना रोड, बरवाला चूंगी से लेकर नागरिक अस्पताल चौक तक पौधे लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed