फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When he refused to give money, the youth was beaten up.

Hisar News: पैसे देने से मना किया तो युवक से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
When he refused to give money, the youth was beaten up.
हिसार। पटेल नगर मार्केट में पैसे देने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उस पर रॉड और छुरी से हमला करने की कोशिश भी की। घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीएलए निवासी कर्णपाल ने बताया कि 30 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह एक्टिवा पर कैंप मार्केट, पटेल नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अपना स्वीट्स के पास पहुंचा, वहां खड़े 5–6 लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके बाद वे उससे पैसे मांगने लगे। कर्णपाल ने बताया कि जब उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो एक लड़के ने उसे थप्पड़ मारा, जिसके बाद सभी ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने छुरी, जबकि दूसरे ने रॉड निकाल ली। आरोपियों ने उसे गिराकर रॉड और छुरी से वार किए और एक युवक ने उसके पैर पर ईंट मार दी। इस बीच कर्णपाल का भाई कृष्ण उर्फ बांगड़ी और भतीजा मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के अनुसार मारपीट करने वालों में पटेल नगर निवासी चिराग, विशाल और काकू उर्फ बच्ची उर्फ कीड़ा शामिल हैं। जाते समय उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सोमपाल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed