फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When 800 separated people were reunited with their loved ones, smiles returned on their faces.

Hisar News: 800 बिछड़ों को अपनों से मिलवाया तो चेहरों पर लौटी मुस्कान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
When 800 separated people were reunited with their loved ones, smiles returned on their faces.
हिसार। साल 2023 में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में करीब 900 गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सालभर में 800 लापता लोगों को ढूंढ़कर उनके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस पहल से परिजनाें के चेहरों पर मुस्कान आई। अभी तक 100 मामले अनसुलझे हैं, जिन्हें सुलझाने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए मुस्कान कार्यक्रम चलाया हुआ है। अभियान के तहत केवल उन लोगों को फोकस किया जाता है जो किन्हीं कारणों से अपनों से अलग हो गए। उन्हें तलाश कर अपनों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही पुलिस का मकसद है। इस अभियान के तहत पुलिस 2023 में लापता हुए करीब 800 लोगों को उनके परिजनों से मिलवा चुकी है।
विज्ञापन

2 साल पहले हुआ था गुम, अब परिजनों से मिला
पुलिस की मिसिंग स्टाफ टीम ने करीब दो साल पहले चौधरीवास ईंट भट्ठे से लापता हुए युवक को पंजाब के पटियाला से बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। एसआई जयवीर ने बताया कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के नालंदा के रहने वाले मुकेश ने 21 मार्च 2022 को आजाद नगर पुलिस थाना में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि बेटा कुछ खाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि गुम हुए बच्चे की तस्वीर सभी थानों समेत पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ सांझा की थी। दो साल बाद गुम हुए बच्चे को पंजाब के पटियाला से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed