{"_id":"6245f8dd61176662b27a9c03","slug":"wheat-procurement-from-today-cleaning-system-incomplete-bars-kept-under-the-shed-hisar-news-hsr627997788","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की खरीद आज से, सफाई व्यवस्था अधूरी, शेड के नीचे रखा सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की खरीद आज से, सफाई व्यवस्था अधूरी, शेड के नीचे रखा सरिया
विज्ञापन
नई अनाजमंडी में शेड के नीचे रखा सरिया। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश में शुक्रवार से गेहूं, जौ और चने की सरकारी खरीद होगी। अब तक हिसार जिले के 59042 किसान फसल बेचने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। मगर अभी तक मंडी में तैयारियां अधूरी हैं। मंडी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई हैं, वहीं शेड के नीचे सरिये रखे हैं। इसके अलावा फसल की जगह पर वाहन पार्किंग बनी हैं।
जिले में 29 मंडी/खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आदमपुर, अग्रोहा, बालसंमद, बरवाला, बास, दौलतपुर, घिराय, हांसी, हसनगढ़, हिसार, खांडाखेड़ी, खेड़ी जालब, कौथ कलां, लोहारी राघो, नारनौंद, पाबड़ा, पेटवाड़, सरसौद, श्यामसुख, सिसाय, थुराना, उकलाना, कैमरी,राजली, मतलोडा शामिल हैं। चना की खरीद के लिए हिसार व आदमपुर और जौ के लिए हिसार व हांसी में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। हिसार की नई अनाज मंडी के अलावा कैमरी और बालसमंद में होने वाली खरीद को लेकर मार्केटिंग बोर्ड ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैफेड की ओर से खरीद की जाएगी। मंगलवार और शनिवार को एफसीआई और वीरवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से खरीद होगी। हालांकि गेहूं खरीद को लेकर नई अनाज मंडी में अभी कोई तैयारी नहीं है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार मंडी में 15 अप्रैल के बाद ही गेहूं पहुंचना शुरू होगी। यदि गेहूं में 12 प्रतिशत तक नमी हुई तो भी किसान की फसल खरीदी जाएगी। गेहूं का सरकारी खरीद रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।
व्यवस्था नहीं होने के कारण लाडवा, हरिता व मिर्जापुर में नहीं होगी खरीद
गेहूं खरीद के लिए नई अनाजमंडी, बालसमंद, कैमरी के अलावा हरिता, लाडवा और मिर्जापुर में भी सेंटर बनाए गए थे। मगर वहां खरीद के लिए कोई इंतजाम नहीं है। फर्श भी ठीक नहीं है। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी डॉ. गगन जोशी ने यहां निरीक्षण कर सरपंचों से बातचीत की और यहां खरीद नहीं होने की बात कही। उसके बाद सेक्रेटरी की ओर से पत्र मुख्यालय लिखा गया।
विज्ञापन
इस बार रविवार को भी होगी खरीद
इस बार रविवार को भी खरीद सेंटरों पर गेहूं की सरकारी खरीद होगी। हालांकि अभी तक मंडी में रविवार की छुट्टी होने के कारण खरीद नहीं होती थी। मगर इस बार रविवार को भी किसान अपनी फसल बेचने आ सकते है। प्रत्येक रविवार को एफसीआई की ओर से खरीद होगी।
किसानों ने करवाया पंजीकरण
मंडी किसान
आदमपुर 6614
- बालसमंद 2419
- बरवाला 7911
- बास 3767
- हांसी 10569
- हिसार 14584
- खेड़ी जालब 3711
- नारनौंद 4179
- उकलाना 5288
गेहूं खरीद का शेड्यूल जारी हो चुका हैं। हमारे पास बारदाना उपलब्ध है।
- अनिल कुमार, सेल्समैन कम कैशियर, दि हिसार कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी, नई अनाज मंडी
मंडी हमारी ओर से गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी है। मंडी में पहुंचने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. गगन जोशी, सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी, हिसार
मंडियों में बिजली, पानी, साफ-सफाई, वारदाना और तिरपाल की हो पूरी व्यवस्था
लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में खरीद प्रबंधों को लेकर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई वीसी के बाद खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में गेंहू की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, भारतीय खाद्य निगम और हरियाणा राज्य वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा की जाएगी। जौ की खरीद हैफेड, हरियाणा राज्य वेयर हाउसिंग कारपोरेशन एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा की जाएगी।
डीसी ने मंडियों में बिजली, पानी, साफ-सफाई, वारदाना और तिरपाल सहित सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपये, चना का 5230 रूपये, मसूर का 5500 रूपये, सरसों का 5050 रूपये तथा सूरजमुखी का 5441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को एमएलसी (लेबर वर्क) व एमटीसी (ट्रांसपोर्ट वर्क) के टेंडर शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को उनके उत्पादों का भुगतान 72 घंटे में करना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा, हेफेड के जिला प्रबंधक कर्ण सिंह, डीएफएसओ आदित्य कौशिक, एफसीआई से सहायक संदीप मोर व नरेंद्र मीणा उपस्थित रहे।