{"_id":"6868ae1672280745e00ca0a6","slug":"western-disturbance-will-be-active-in-haryana-today-it-will-rain-on-6th-and-7th-july-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: छह व सात जुलाई को होगी बारिश, मानसून टर्फ लाइन आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: छह व सात जुलाई को होगी बारिश, मानसून टर्फ लाइन आने की संभावना
Sat, 05 Jul 2025 10:16 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:16 AM IST
सार
हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून टर्फ लाइन हरियाणा पर आने की संभावना बन रही है, जो फिलहाल राजस्थान पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके असर से मानसून टर्फ हरियाणा की तरफ खिसकने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। भारतीय मौसम विभाग ने 6 व 7 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 5 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून टर्फ लाइन हरियाणा पर आने की संभावना बन रही है, जो फिलहाल राजस्थान पर है। इसके बाद बाद धीरे-धीरे आने वाले दिनों में 6 से 10 जुलाई के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान 6, 7 व 8 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
रोहतक में हुई भारी बारिश
वहीं, कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान बनने से शुक्रवार को भी मानसून टर्फ लाइन बीकानेर, श्योपुर, खजुराहो, डाल्टनगंज, दीघा से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक फैली रही। शुक्रवार को रोहतक में 84.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि अन्य जिलों में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इतनी हुई बारिश
महेंद्रगढ़-3.8 एमएम
रोहतक-84.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-0.5 एमएम
पलवल-2.0 एमएम
सिरसा-6.0 एमएम