{"_id":"6aa6e37ad5e09c79830d9a51","slug":"western-disturbance-to-become-active-from-tomorrow-heavy-rainfall-likely-until-the-19th-hisar-news-c-21-hsr1005-951039-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 19 तक झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 19 तक झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 15 सितंबर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 सितंबर तक हरियाणा में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। वर्ष 2026 में अल-नीनो का मानसून पर मिला-जुला असर रहा। सितंबर के तीसरे सप्ताह में मानसून की विदाई लगभग तय है। हरियाणा में एक जून से 13 सितंबर तक 303.2 मिलीमीटर मानसूनी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में 403.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। इस तरह बारिश सामान्य से 25 फीसदी कम रही। भिवानी, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में बारिश सामान्य के आसपास रही, जबकि 19 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।
आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून की विदाई से पहले अगले सप्ताह बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। उत्तरी पर्वतीय और उत्तरी मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 15 से 19 सितंबर के बीच मानसूनी बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली की ओर पहुंचेगी। इसके असर से 60 से 70 फीसदी क्षेत्र में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इस दौरान पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ तथा उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्यवर्ती जिलों रोहतक और झज्जर के साथ पूर्वी व दक्षिणी जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद राजस्थान पर प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण बनने से पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे मानसून की विदाई लगभग तय मानी जा रही है।
प्रतिचक्रवात कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियां शुरू
राजस्थान पर बने प्रतिचक्रवात के कमजोर होने और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बिखराव वाली बारिश हो रही है। रविवार को रोहतक, चरखी दादरी, फतेहाबाद, नूंह, सोनीपत, रेवाड़ी और यमुनानगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई।