फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active, possibility of drizzle in the district today and tomorrow

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जिले में आज और कल बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance active, possibility of drizzle in the district today and tomorrow
हिसार। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट में आएगी। इसके बाद 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। इससे दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाएं और बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। विपरीत दिशाओं की हवाओं के मिश्रण से मौसम में बार-बार बदलाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। इस विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा। इस विक्षोभ से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 29 फरवरी रात्रि को एक नये मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश भर में 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा
रविवार को दिन भर धूप व बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed