फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active, monsoon line also reached eastern Rajasthan, possibility of rain for three days from today

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मानसून रेखा भी पूर्वी राजस्थान पर पहुंची, आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance active, monsoon line also reached eastern Rajasthan, possibility of rain for three days from today
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और मानसून रेखा के पूर्वी राजस्थान पर पहुंचने से वीरवार से तीन दिन तक प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है। हालांकि मानसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ एक बार फिर से हरियाणा के पश्चिमी जिलों के पास पूर्वी राजस्थान पर पहुंच गई है जिनकी वजह से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि इस दौरान ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पलवल में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब पर एक चक्रवातीय क्षेत्र बना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो धीरे-धीरे हरियाणा व राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। इसके असर से मानसून रेखा के हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आने की संभावना है। इन सभी के असर से इन इलाकों में 31 अगस्त तक बारिश होगी। इसके बाद 1 या 2 सितंबर को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 1 से 5 सितंबर के दौरान भी मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फतेहाबाद में पिछले सप्ताह में सामान्य से 1197 प्रतिशत ज्यादा बारिश
पिछले सप्ताह के दौरान फतेहाबाद में सामान्य से 1197 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई जबकि हिसार में 319, जींद 189, कैथल 283, महेंद्रगढ़ 264, रेवाड़ी 201, सिरसा 178, झज्जर 158 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं अंबाला में सामान्य से 10, पंचकूला 63 व यमुनानगर में 8 प्रतिशत कम पानी बरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed