फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active in Haryana: Chances of rain; Two bike riders died due to storm in Barwala of Hisar

हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ होगा सक्रिय: बारिश के आसार; हिसार के बरवाला में आंधी से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Fri, 23 May 2025 09:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 May 2025 09:25 AM IST
सार

हिसार के बरवाला के बनभौरी मार्ग पर गांव छान निवासी सुरेश कुमार बुधवार देर रात बनभौरी से बाइक से अपने घर गांव छान जा रहा था। तेज आंधी के चलते नीम का एक पेड़ सुरेश कुमार के ऊपर टूट कर आ गिरा, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Western disturbance active in Haryana: Chances of rain; Two bike riders died due to storm in Barwala of Hisar
मौसम की मार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 से 42.5 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अंबाला क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार को एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आंधी चलने के साथ ही बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को पश्चिम विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में तेज आंधी आई। इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। पश्चिम विक्षोभ के चलते ओलावृष्टि, बारिश, आंधी के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन


सभी जिलों के अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई शुक्रवार को रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा, जिससे 23-25 मई के दौरान मौसम में बदलाव बादलों की आवाजाही और तेज गति से हवा चलने और बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से दो लोगों की मौत
बरवाला के बनभौरी मार्ग पर गांव छान निवासी सुरेश कुमार बुधवार देर रात बनभौरी से बाइक से अपने घर गांव छान जा रहा था। तेज आंधी के चलते नीम का एक पेड़ सुरेश कुमार के ऊपर टूट कर आ गिरा, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, जींद मार्ग पर नहर के पास आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर गांव राखी शाहपुर निवासी 20 वर्षीय रुपेश की मौत हो गई। रुपेश बाइक से खेत से गांव खरक पूनिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed