{"_id":"61eede1d7dd0ce02a37862d0","slug":"weather-will-remain-dry-in-haryana-till-january-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: प्रदेश में 29 जनवरी तक मौसम रहेगा खुश्क, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: प्रदेश में 29 जनवरी तक मौसम रहेगा खुश्क, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी
Mon, 24 Jan 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:43 PM IST
सार
पिछले दिनों हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगभग हर जिले में बारिश हुई। बारिश के कारण ठंड में भी बढ़ोतरी हुई। अब पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद मौसम फिर से बदलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में अब 29 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार सुबह की शुरुआत बादलवाई व हल्की धुंध से हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। पिछले दिनों के मुकाबले धूप तेज थी। इस कारण से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः भिवानी : कंटेनर चालक ने चार वाहनों में मारी टक्कर , एक युवती की मौत , चालक पर नशे में होने का आरोप
विज्ञापन
इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी व न्यूतनम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा।
हिसार में 100 के नीचे पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक
बारिश के शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को 100 के नीचे पहुंच गया। 100 के नीचे पहुंचने का मतलब है कि शहर की आबोहवा काफी साफ है। हालांकि दोपहर 2 बजे से पहले शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से ऊपर था।