{"_id":"643d99cc15d2d20ee506c1c4","slug":"weather-will-change-today-due-to-activation-of-medium-western-disturbance-possibility-of-rain-for-4-days-hisar-news-c-21-hsr1005-109332-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज बदलेगा मौसम, 4 दिन तक बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज बदलेगा मौसम, 4 दिन तक बारिश की संभावना
विज्ञापन
हिसार। मंगलवार सुबह एक मध्यम श्रेणी के सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 18 से 21 अप्रैल के दौरान प्रदेश के 50 से 70 प्रतिशत हिस्से पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व बिखराव वाली हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश की इन गतिविधियों से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी ने लगातार रफ्तार पकड़ रखी है और संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सोमवार को फरीदाबाद में 43.1 डिग्री, फतेहाबाद में 42.2 और जींद में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर भीषण गर्मी और कुछ स्थानों पर लू भी अपने तेवर दिखा रही हैं। इस कारण थार मरुस्थल की तरफ से शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाओं का आना, प्रति चक्रवात और सूर्य देव की उष्ण व चमकदार धूप है। उधर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। साथ ही अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से पसीने वाली गर्मी अपने रंग दिखा रही है।