फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather department

तापमान में गिरावट, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास

Thu, 19 Sep 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
weather department
सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में मौसम में बदलाव दिखाई देना शुरू हो गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास कराने लगी हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह चली ठंडी हवाओं ने भी दिनभर की उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार को 6.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलीं। दिनभर बादल भी आंखमिचौली खेलते रहे। बुुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सुबह-शाम को मौसम में परिवर्तन के चलते हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। घरों में चलने वाले एसी और कूलर सुबह के समय चलाने बंद कर दिए हैं और केवल पंखों से काम चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बादल छाए रहने और प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि बीच-बीच में बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन

फसलों में नुकसान
कृषि विभाग के एडीओ डॉ. राजीव भाटिया के अनुसार बारिश न होने से वर्तमान की लगभग सभी फसलों को नुकसान हो रहा है। जिन किसानों ने अपनी फसलों में समय पर और पर्याप्त पानी लगाया है, वे फसलें ठीक हैं, लेकिन बिना पानी की फसलों में बीमारियां भी आ गई हैं। नरमा की फसल में सफेद मक्खी, सुंडी का प्रकोप फैला हुआ है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण किसानों को ज्यादा नुकसान का अनुमान है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जितना संभव हो सके फसलों में पानी दें ताकि वे अपनी फसलों को बचा सकें।
विज्ञापन

बारिश पर निर्भर है हिसार की कृषि
हिसार का आधे से अधिक इलाका बारिश पर निर्भर है। नारनौंद, हांसी, उकलाना, आदमपुर क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें आधे क्षेत्र में नहरी पानी है, जबकि आधे में ट्यूबवेल या बारिश पर ही निर्भर हैं। इनके अलावा अन्य क्षेत्र पूरे के पूरे बारिश पर निर्भर हैं। हिसार का जमीनी पानी भी खारा है, जो खेती के लिए फायदेमंद नहीं है। इस बार सामान्य से बेहद कम बारिश हुई है, जिस कारण फसलें सूख चुकी हैं और अधिकांश बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। 19 सितंबर को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है।
डॉ. एमएल खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed