फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather: Cold will increase in Haryana due to winds coming from the mountains

Haryana: हिसार का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं से बढ़ेगी ठंड

Sat, 16 Dec 2023 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 12:09 AM IST
सार

अब आगामी समय में धुंध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सर्दी भी बढ़ने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर प्रदेश के कई जिलों के लिए 19 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather: Cold will increase in Haryana due to winds coming from the mountains
अंबाला छावनी में धुंध के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश व इस सीजन का सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से तापमान में गिरावट आ रही है।

विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 दिसंबर को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। चूंकि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है तो उस तरफ से आने वाली हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


17 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मगर इसके गुजरने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
उधर भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर प्रदेश के कई जिलों के लिए 19 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद व जींद शामिल है।

प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान की स्थिति

  • अंबाला-8.7
  • करनाल-5.6
  • रोहतक-6.0
  • नारनौल-7.2
  • फतेहाबाद-5.3
  • भिवानी-7.7
  • सिरसा-7.0
  • झज्जर-5.8
  • कुरुक्षेत्र-8.1


हरियाणा में पड़ रही सूखी ठंड, अब बढ़ेगी धुंध
अभी तक हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है। इसी सूखी ठंड के कारण अधिकांश क्षेत्रों में धुंध अधिक नहीं दिखाई दे रही है। इसका प्रमुख कारण है कि पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न हो पाना। पूर्व के वर्षों में दिसंबर आने से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाते थे और बारिश करते थे। इस बार पश्चिमी विक्षोभ तो आ रहे हैं मगर उनकी सक्रियता अधिक नहीं है।

इस कारण बारिश भी नहीं हो रही है और धुंध व सूखी सर्दी देखने को मिल रही है। हालांकि शुक्रवार को उत्तरी हरियाणा में धुंध की चादर दिखाई दी। इसके कारण 10 से 20 मीटर ही दृश्यता रह गई और वाहनों की रफ्तार थम सी गई। इसका सबसे अधिक असर दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिखाई दिया। जहां वाहन धुंध के कारण काफी धीमी रफ्तार से चल रहे थे। अब आगामी समय में धुंध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सर्दी भी बढ़ने की संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें जींद, फतेहाबाद, सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला शामिल हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्का प्रभाव दिखाई दे सकता है। गौरतलब है कि मौसम विज्ञान विभाग मौसम से संबंधित चेतावनियों के लिए इन सचेतकों का प्रयोग करता है। इसमें रेड अलर्ट का मतलब चेतावनी होता है, ओरेंज अलर्ट सचेत रहने, येलो अलर्ट स्थिति पर ध्यान रखने तो ग्रीन अलर्ट सामान्य स्थिति को दर्शाता है।
क्या होती है सूखी ठंड

दरअसल सूखी ठंड उस अवस्था को कहा जाता है जिसमें धुंध का प्रभाव कम और सर्दी का प्रभाव अधिक होता है। धुंध के साथ सर्दी पड़ने से अक्सर तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। मौजूदा समय को देखा जाए तो अभी दिन के समय धूप निकलने से सर्दी का प्रभाव अधिक महसूस नहीं हो रहा है।



पहाड़ों से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ, मैदानी इलाके में बढ़ाएगा धुंध
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से आकर भारत में उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। इससे पहाड़ पर बर्फबारी होगी और मैदानी क्षेत्राें में आगामी समय में धुंध बढ़ने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी होने से वहां से चलने वाली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed