{"_id":"61e8547c01bba56f801fc1c4","slug":"weather-changed-due-to-the-effect-of-western-disturbance-light-rain-at-night-hisar-news-hsr622402643","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, रात को हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, रात को हुई हल्की बारिश
विज्ञापन
गांव गंगवा में गेहूं की फसल में यूरिया डालते किसान गोविंद। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात को मौसम में बदलाव आया और हल्की बारिश हुई। इस बारिश से मौसम से ठंड बढ़ गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने से कारण से यह हल्की बारिश हुई है। 20 जनवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी रात व 22 जनवरी को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध व बादलवाई के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ धुंध छंट गई। दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ और हल्की धूप निकली। हालांकि दिन ढलने के साथ ही दोबारा से हल्के बादल छा गए। रात करीब साढ़े आठ बजे मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी होने लगी। करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही।
दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी
बुधवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर रहा। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री आरैर सोमवार को अधिकतम तापमान 13.0 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
इस माह हो चुकी 41 एमएम बारिश
तिथि बारिश
4 जनवरी 13.2 एमएम
5 जनवरी 4.2 एमएम
7 जनवरी 17.6 एमएम
8 जनवरी 6.0 एमएम

दिल्ली रोड पर बारिश में अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन चालक। संवाद- फोटो : Hisar