फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waterlogging problem at the bus stand persists; 40 HP motor could not be started.

Hisar News: बस स्टैंड में जलभराव की समस्या बरकरार, 40 एचपी की मोटर नहीं हो सकी शुरू

Thu, 06 Aug 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging problem at the bus stand persists; 40 HP motor could not be started.
हांसी। बस स्टैंड में बरसाती पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से करीब एक माह पहले लगाई गई 40 हॉर्स पावर (एचपी) क्षमता की नई मोटर अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके संचालन के लिए 10 इंच की पाइपलाइन की जरूरत है जबकि केवल 6 इंच की पाइपलाइन बिछी हुई है। पाइपलाइन की कम क्षमता के कारण मोटर का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने यह मोटर पिछले वर्ष एसडी कॉलेज मार्केट रोड पर हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए मंगवाई थी। मोटर मिलने के बाद इसे बस स्टैंड में भेज दिया गया लेकिन पाइपलाइन की क्षमता कम होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड का स्तर मुख्य सड़क से करीब दो फीट नीचे होने के कारण यहां हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों, बस चालकों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दौरान बसों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश के बाद भी बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया था। पहले यहां पानी निकासी के लिए केवल 10 एचपी की एक मोटर थी जो तेज बारिश के दौरान नाकाफी साबित होती थी।

:::::::::::::::::::
10 एचपी की नई मोटर लगाकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 40 एचपी की मोटर का प्रभावी संचालन तभी संभव होगा जब उसके लिए अलग से 10 इंच की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए डीसी से चर्चा की जाएगी।- सतबीर, टीएम, बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed