फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waterlogging in 300 acres due to Kabir Minor breakage and drain overflow near Shahpur

Hisar News: शाहपुर के पास कबीर माइनर टूटने और ड्रेन ओवरफ्लो से 300 एकड़ में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in 300 acres due to Kabir Minor breakage and drain overflow near Shahpur
शाहपुर में माइनर टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।
बालसमंद। गांव शाहपुर में मंगलवार सुबह माइनर टूटने और मल्टीपर्पज ड्रेन ओवरफ्लो होने से 300 एकड़ में जलभराव हो गया। किसानों ने इस बारे में सिंचाई विभाग, कृषि विभाग तथा जिला प्रशासन को सूचना दी। दोपहर के समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर माइनर को दुरुस्त करने का काम शुरु कराया। देर शाम तक माइनर व ड्रेन के टूटे हुए हिस्से को बंद किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश ने बताया कि मंगलवार अलसुबह गांव के नजदीक से गुजर रही कबीर माइनर आर्यनगर और शाहपुर के बीच टूट गई। माइनर टूटने से आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया। चारों ओर फैले पानी से फसलें जलमग्न हो गई। इससे पहले क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जलभराव से नरमा, मूंग, बाजरा सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि शाहपुर के नजदीक से गुजर रहा मल्टीपर्पज ड्रेन भी ओवरफ्लो हो गई। ड्रेन ओवरफ्लो होने से काफी क्षेत्र में गंदा पानी फसलों में रुक गया। नहर टूटने और ड्रेन ओवरफ्लो होने से किसानों को नुकसान हुआ है। गांव में करीब 300 से 400 एकड़ में ड्रेन व माइनर के टूटने के बाद जलभराव हो गया है। ग्रामीण सत्यवान, वीरेंद्र चौधरी, रामकिशन, महाबीर सिंह ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी करवाकर हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर माइनर टूटने और मल्टीपर्पज ड्रेन ओवरफ्लो होने की सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। माइनर को पहले बंद कराया गया। इसके बाद मिट्टी के बैग लगाकर और बांध बनाकर माइनर के किनारों को मजबूत किया गया। बरसात के दिनों में पानी की अधिकता होने के चलते कभी कभी माइनर किनारे टूट जाते हैं। हमारे कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचते हैं।
- आनंद श्योराण, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article