{"_id":"66ba537513669819820ce0b0","slug":"water-storage-and-sedimentation-tank-will-be-built-to-supply-adequate-clean-drinking-water-in-garhi-village-hisar-news-c-21-hsr1020-441540-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गढ़ी गांव में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए बनेगा जल भंडारण और अवसादन टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गढ़ी गांव में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए बनेगा जल भंडारण और अवसादन टैंक
विज्ञापन
गढ़ी गांव में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते विधायक विनोद भयाना व कार्यकारी अभिय
हांसी। गांव गढ़ी में पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए 3 करोड़ की लागत से भंडारण एवं अवसादन टैंक के निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस टैंक के बनने से गांव में नियमित पेयजल सप्लाई हो सकेगा। पानी की सप्लाई के लिए गांव में 7104 मीटर लंबी पाइपलाइन भी डाली जाएगी।इसमें 3750 मीटर पाइप 6 इंच चौड़ी व 3354 मीटर पाइप लाइन चार इंच चौड़ी होगी।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जल भंडारण एवं अवसादन टैंक के बनने से गांव में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। इसमें पानी की शुद्धिकरण के लिए वाटर टैंक में एक आरसीसी फिल्टर बेड बनवाया जाएगा और शुद्ध पानी को अलग से बनने वाले जल संग्रहण टैंक में रखा जाएगा। इस टैंक से हर घर तक पर्याप्त शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की कार्यकारी अभियंता कंचन वर्मा, अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिटेनिंग वाल का निर्माण पूरा
कुछ माह पहले विधायक विनोद भयाना ने गढ़ी गांव स्थित बाबा ज्ञाननाथ तालाब की रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य शुरू किया था। विधायक ने सोमवार को 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस रिटेनिंग वॉल का उद्घाटन किया। विधायक ने गढ़ी गांव में मुख्यमंत्री खेत खलियान योजना के तहत 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेतों के दो कच्चे रास्तों को पक्का करवाने के कार्य का शुभारंभ भी किया।