फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water drainage system failed in a little rain, what will happen in monsoon?

जरा सी बारिश में फेल हो गया पानी निकासी का सिस्टम, मानसून में क्या होगा ?

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water drainage system failed in a little rain, what will happen in monsoon?
बरसात के बाद अनाज मंडी में जमा पानी। - फोटो : Hisar
सिवानी मंडी। राज्य के अंतिम छोर पर बसे सिवानी शहर में बारिश का मौसम आफत से कम नहीं होता। प्यालेनुमा बनावट वाले इस शहर में जरा सी बारिश में कई मुख्य रास्तों के अलावा दुकानें 24 से 48 घंटों तक बंद हो जाती है। ये समस्या दशकों से चली आ रही है, मगर प्रशासन की तरफ से इसका स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में हुई बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी व्यवस्था के सभी प्रबंधों की पोल खोल दी। सुबह से शहर व आसपास के इलाके में रुक-रुक कर हुई हल्की-तेज बारिश से शहर की गलियां और सड़कें तालाब बन गई। ऐसे में मानसून में इस बार फिर सड़कें डूबनी तय हैं। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

शनि मंदिर वाली गली, आंबेडकर पार्क वाली गली, पुराने बस अड्डे पर पीरबाबा वाली गली व अनाज मंडी में तो दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ती है। अनाज मंडी दुकानदार महेश भानगड़िया, सुनील मंत्री, नरेश मंडोली, मोनू दलाल, ओम दलाल, सतपाल बंसल, बजरंग अग्रवाल, जगदीश, रामनिवास ने कहा कि अनाज मंडी में बारिश के दिनों में उनकी दुकानों के आगे ही पानी जमा हो जाता है। इस पानी की बदबू से सांस लेना तक दूभर हो जाता हैै। मानसून से पहले ये हालात है तो मानसून आने के बाद क्षेत्र की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसे लेकर वे दर्जनों बार प्रशासन के समक्ष इसका स्थायी समाधान करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अधिकारी हर बार कोरे आश्वासन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के जिन हिस्सों में जलभराव की स्थिति है वहां का दौरा कर जायजा लिया। इस समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। परशुराम चौक के साथ लगते लधवानी जोहड़ पर मिनी स्ट्रॉम डिस्पोजल प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से पूर्ण निजात मिली है। शहर के बाकी हिस्सों में भी पानी निकालने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मशीनें लगाई हुई हैं।

- नवीन सुरपुरिया, मनोनीत पार्षद
शहर के जिन हिस्सों में बारिश का पानी भरा है, उन्हें निकालने के लिए कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। जल्द ही बरसात के पानी को निकलवा दिया जाएगा। - दीपक मलिक, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed