फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Watchmen's foot march from Barwala to Chandigarh

Hisar News: चौकीदारों का बरवाला से चंडीगढ़ के लिए पैदल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Watchmen's foot march from Barwala to Chandigarh
हिसार। विभिन्न मांगों के लिए ग्रामीण चौकीदार संघ एवं चौकीदार कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को बरवाला से चंडीगढ़ के लिए पैदल मार्च शुरू किया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए रवाना हुए और देर शाम नरवाना पहुंचकर पड़ाव डाला।
विज्ञापन


ग्रामीण चौकीदार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव रमेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार लंबे समय से न्यूनतम वेतन, कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईसी), श्रम कल्याण निधि (एलडब्ल्यूएफ), ओवरटाइम, सामाजिक सुरक्षा तथा श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले वैधानिक अधिकारों से वंचित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग की पुरानी फाइल संख्या सीएफएमएस-1311 को 18 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा 24 जून 2026 को दर्ज नई फाइल संख्या 19498 पर भी अंतिम निर्णय लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास एवं पंचायत विभाग, श्रम विभाग तथा वित्त विभाग की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक शीघ्र आयोजित कर लंबित फाइलों पर अंतिम निर्णय लिया जाए। साथ ही ग्रामीण चौकीदारों को न्यूनतम वेतन, ईएसआईसी, एलडब्ल्यूएफ, ओवरटाइम सहित सभी वैधानिक अधिकार तत्काल प्रभाव से प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed