{"_id":"6631413c20980dbde402f0c7","slug":"watchman-daughter-in-fathers-school-becomes-section-topper-hisar-news-c-21-hsr1020-372251-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिता स्कूल में चौकीदार बेटी ने बनी खंड की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिता स्कूल में चौकीदार बेटी ने बनी खंड की टॉपर
विज्ञापन
हांसी परिजनों के साथ छात्रा करिश्मा।
हांसी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में ढाणा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनम ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर खंड में टॉप किया। सोनम के पिता गांव के प्राइमरी स्कूल में एजुसेट चौकीदार हैं। ढाणा खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा करिश्मा ने 93 प्रतिशत हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों आर्ट्स संकाय से हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणा खुर्द का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों करिश्मा, नेहा रानी, पूजा, रजनी, अन्नू रानी, पूजा, सरिता और जतिन ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। छात्रा अन्नू रानी ने अर्थशास्त्र में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणा कलां के 12 वी कक्षा के बच्चों ने 11 बोर्ड मेरिट हासिल की।
मैं प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती थी। मैंने खुद से पढ़ाई की है कही से कोचिंग नहीं ली। मनोरंजन के लिए टीवी व मोबाइल देख लेती थी। वैसे क्रिकेट देखना मुझे पसंद है। पिता सुरेश बेरवाल प्राइमरी स्कूल में चौकीदार हैं व माता सरोज आंगनबाड़ी वर्कर है। - सोनम, ढाणा कलां।
मैं प्रतिदिन हर विषय को एक घंटे पढ़ते थी। मैं घर पर ही पढ़ाई करती थी कभी ट्यूशन पर नहीं गई। स्कूल में जो शिक्षक पढ़ाते थे उसी को घर पर पढ़ती थी। मेरी चाची यूपीएससी की तैयारी कर रही है। उसी को देखकर मैं भी यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हूं। मेरी माता राजबाला आशा वर्कर है व पिता मनोज कुमार पंचायत समिति के पूर्व सदस्य हैं।- करिश्मा, ढाणी पीरांवाली।