फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Watchman attacked with a knife in Rajguru Market; FIR registered.

Hisar News: राजगुरु मार्केट में चौकीदार पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Watchman attacked with a knife in Rajguru Market; FIR registered.
हिसार। राजगुरु मार्केट में ज्वेलरी शोरूम पर तैनात चौकीदार पर मंगलवार रात दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल चौकीदार को उसके साथी ने जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मुकलान निवासी उदयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जैन ज्वेलर्स पर चौकीदार है। 4 अगस्त रात करीब 10 बजे वह फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक दौड़ता हुआ आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ पर चोट लगी। तभी दूसरा युवक लोहे का छुरा लेकर पहुंच गया। उसने उसे धक्का दिया लेकिन पहले युवक ने उसके पेट और जांघ पर चाकू से वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।
विज्ञापन

उदयवीर किसी तरह गांधी बूथ के पास तैनात चौकीदार बाबू के पास पहुंचा। बाबू ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed